ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड सितारों के बीच हमेशा कोई ना कोई खटपट चलती रहती है। ऐसे में रणवीर कपूर और वरूण धवन के झगड़े की खबर सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि ये दोनों करण जौहर के घर पार्टी में गए है और वहां हंसी-मसाज करते-करते दोनों आपस में भीड़ गए। वरूण धवन ने करण को यहां तक कह दिया है कि जब रणबीर कपूर उनके घर आए तो वह उन्हें इन्वाइट ना करें।
पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, वरूण धवन के किसी करीबी ने बताया कि यह बात पूरी फेक है और वरूण को करण के घर गए हुए महीनों हो गए हैं। यहां तक कि वरूण धवन और रणबीर कपूर एक साथ अंतिम अंबानी के घर की पार्टी में मिले थे। बता दें कि वरूण और रणबीर ने अब तक अपनी लड़ाई की खबरों की पुष्टि नहीं कि है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वरूण धवन और रणबीर कपूर फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वरूण धवन आलिया भट्ट के साथ ‘कलंक’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 अप्रील 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है और करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला निर्माता हैं। वरूण और आलिया के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, कुणाल खेमू, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगें।
वहीं रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। बता दें कि यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और संगीत प्रीतम ने दिया है। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने रिलेशनशिप को भी स्वीकार कर लिया है।