Martin Teaser: ध्रुव सरजा की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘मार्टिन’ का जबरदस्त टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन एपी अर्जुन ने किया है वहीं फिल्म में एक्शन हीरो ध्रुव सरजा नज़र आयेंगे। वासवी एंटरप्राइजेज बैनर के तहत उदय के मेहता द्वारा निर्मित, भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म की घोषणा बेंगलुरु के एक भव्य कार्यक्रम में टीज़र लॉन्च के साथ की गई।
टीजर देखे के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में ध्रुव सरजा, अर्जुन सरजा, वैभवी शांडलिया, अन्वेश जैन,उदय मेहता और एपी अर्जुन जैसे सितारे मौजूद थे। टीजर भी जबरदस्त है।
फर्स्ट लुक दिखाने के अलावा, मार्टिन की टीम ने मीडिया के साथ लंबी बातचीत की, और इस बातचीत के बाद उनके साथ जश्न भी मनाया गया। ध्रुवा सरजा ने एपी अर्जुन की फिल्म अधूरी से डेब्यू किया था, और मार्टिन के साथ दोनों की जोड़ी वापस लौट रही है।
यहां देखिए खतरनाक एक्शन से भरा मार्टिन का टीजर
इस हाई ऑक्टन एक्शन को रवि वर्मा और राम लक्ष्मण द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इस फिल्म का म्यूजिक मनी शर्मा द्वारा कम्पोज किया जाएगा, और सत्या हेगड़े सिनेमेटोग्राफी करेंगे।
उदय के मेहता प्रोडक्शन, एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा, वैभवी शांडिल्य, अन्वेशी जैन अभिनीत बहुभाषी एक्शन गाथा मार्टिन कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
