धर्मेंद्र और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की लव स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प है। जब हेमा ने 4 बच्चों के पिता धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया तब उनके घर में कोई इस शादी से खुश नहीं था। इधर धर्मेंद्र भी अपने बच्चों को छोड़ अपनी पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं देना चाहते थे लेकिन वो हेमा मालिनी के साथ रहना भी चाहते थे। दोनों ने इस मुश्किल से निकलने के लिए एक रास्ता अपनाया और धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर हेमा मालिनी से निकाह कर लिया। बाद में हिंदू रीति- रिवाजों से भी दोनों की शादी हुई थी। इस शादी को दोनों ने राज़ ही रखा और किसी को कानों कान खबर नहीं लगने दी।

जब पत्रकार ने छाप दी सीक्रेट शादी की ख़बर- उन दिनों एक शख्स था जिसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की निजी ज़िंदगी में हो रही हर हलचल की खबर होती थी। फिल्म पत्रकार देवयानी चौबल उस ज़माने में फिल्मस्टार्स के हर गॉसिप को छाप दिया करती थीं। उनके सूत्र हिंदी फिल्म जगत में अंदर तक फैले थे। देवयानी को दोनों की शादी की खबर हुई और उन्होंने उस सीक्रेट शादी को सार्वजनिक कर दिया कि धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली है।। इससे धर्मेंद्र का गुस्सा सातवें पर था और उन्होंने देवयानी को सबक सिखाने की ठान ली

हेमा मालिनी को बताया ‘बासी इडली’- यह पहली बार नहीं था जब देवयानी ने धर्मेंद्र को गुस्सा दिलाया था, इससे पहले भी वो उनके बारे में बहुत कुछ लिख चुकी थीं। हेमा से उनके अफेयर की खबरों को भी उन्होंने खूब मिर्च- मसाले के साथ छापा था। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था तब देवयानी ने एक बार हेमा मालिनी पर लिखे अपने कॉलम में उन्हें ‘बासी इडली’ की संज्ञा दी। इस बात से धर्मेंद्र देवयानी पर बहुत गुस्सा हुए थे।

जब मारने के लिए देवयानी के पीछे दौड़े धर्मेंद्र- देवयानी को लेकर धर्मेंद्र के अंदर बहुत गुस्सा था। खासकर उनकी सीक्रेट शादी को सार्वजनिक करने से वो बहुत नाराज़ थे और देवयानी को इसके लिए सबक सिखाने का मौका ढूंढ रहे थे। एक दिन उन्हें यह मौका मिल गया जब वो किसी रैली में थे और उन्हें पत्रकारों के बीच देवयानी दिख गईं।

 

उन्होंने देवयानी को देखा तो वो उनके पीछे उन्हें मारने के लिए दौड़े। यह देख देवयानी भी भागने लगीं। धर्मेंद्र से बचने के लिए देवयानी लेडीज बाथरूम में छिप गईं थीं। धर्मेंद्र उन पर अपना गुस्सा तो नहीं निकाल पाएं लेकिन बाद में भी देवयानी उन पर खुलकर लिखतीं रहीं।

 

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी के बाद भी अपने पहले परिवार को नहीं छोड़ा और दोनों को बराबर वक्त दिया। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने एक बार बताया था कि धर्मेंद्र भले ही अच्छे पति न साबित हुए हों पर अच्छे पिता जरूर थे। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र को दो बेटियां हुईं ईशा देओल और अहाना। ईशा ने बॉलीवुड में कुछ फिल्में की हैं जबकि अहाना क्लासिकल डांसर हैं।