Dhanteras 2025: कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को ‘धनत्रयोदशी’ भी कहा जाता है। इस साल धनतेरस का पावन त्योहार 18 अक्तूबर 2025, शनिवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और आयुर्वेदाचार्य भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। लोग नए बर्तन, सोना-चांदी और कीमती धातुएँ खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी घर में समृद्धि और शुभता लाती है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में भी धनतेरस की धूम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर त्योहार पर गाने जरूर बनाए जाते हैं। छठ से लेकर होली और सावन से लेकर दीपावली तक, हर मौके पर भोजपुरी गीतों का अपना खास रंग होता है। ऐसे में धनतेरस का त्योहार भी अछूता नहीं रहा। इस अवसर पर कई गाने रिलीज़ होते रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

‘पीछे देखो पीछे’ मीम से वायरल हुए अहमद शाह के भाई उमेर की कार्डियक अरेस्ट से मौत

अमृता दीक्षित का लोकप्रिय गाना

धनतेरस के अवसर पर अमृता दीक्षित का एक खास गाना भोजपुरी श्रोताओं के बीच काफी चर्चित हुआ। यह गाना 3 नवंबर 2023 को उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Amrita Dixit Entertainment पर अपलोड किया गया था। गाने को खुद अमृता दीक्षित ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है और इसमें वे खुद भी नजर आ रही हैं।

लाल साड़ी में सजी-धजी अमृता दीक्षित इस गाने में बेहद प्यारी लग रही हैं। गाने के बोलों में एक पत्नी अपने पति से धनतेरस पर झुमका दिलाने की फरमाइश करती है। त्योहार की इसी भावनात्मक और पारिवारिक झलक को दर्शकों ने दिल से अपनाया। यही वजह है कि यह गाना रिलीज़ होने के बाद से लगातार सुना और पसंद किया जा रहा है।

युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने कहा उन्हें नहीं है नए प्यार की तलाश: बहुत झेल चुकी हूं

कब है दिवाली?

धनतेरस के बाद दीपावली का पर्व आता है, जो कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल दीपावली का पावन पर्व 20 अक्तूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस अवसर पर घरों को दीपों, रंगोलियों और रोशनी से सजाया जाता है।

यहां देखें ये खूबसूरत गाना: