Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी निपट चुकी है। इटली में रणवीर-दीपिका के और दीपिका-रणवीर की हो गई हैं। दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों के अनुसार अलग-अलग दिन में हुई थी। दीपिका की तरफ से कोंकणी और रणवीर की तरफ से शादी सिंधी तौर तरीकों से हुई थी। इस दौरान रणवीर-दीपिका ने ‘आनंद कारज’ की रस्म के साथ शादी की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर-दीपिका की शादी गुरुद्वारे में हुई। रणवीर और दीपिका के शादी के वेन्यू में ही गुरुद्वारा बनाया गया। आनंद कारज की रस्म सुबह शुरू हुई थी। यह रस्म दिन तक चलती रही। दीपिका रणवीर की कोंकणी शादी बहुत ही क्लासी वे में हुई थी। वहीं रणवीर सिंधी शादी के दौरान समंदर के रास्ते दीपिका के लिए बारात लाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी बारात में रणवीर सिंह ने खूब डांस किया। वहीं अपने फेवरेट बॉलीवुड नंबर पर रणवीर नाचे।
आनंद कारज के लिए रणवीर दीपिका ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। सब्यसाची के लाल जोड़े में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका के लाल जोड़े की खासियत यह थी कि दुल्हन के इस जोड़े की चूनर में ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ लिखा हुआ था।

सोशल मीडिया पर रणवीर के साथ लाल जोड़े में बैठीं दीपिका की ये तस्वीर बहुत पसंद की जा रही है। इसके अलावा रणवीर और दीपिकी की शादी एक और तस्वीर है। यह तस्वीर कोंकणी शादी की रस्मों के बीच ली गई है। रणवीर-दीपिका दोनों ने अलग-अलग रिवाजों से हुई शादी की दो तस्वीरे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शयर की हैं।
