Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण से होने जा रही है। दोनों स्टार्स काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में अब जाकर दीपिका-रणवीर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर उनकी फैमिल और फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में खबरें चल रही हैं कि अपनी शादी में दीपिका-रणवीर क्या पहनेंगे, वेन्यू में खाने पीने में क्या खास होगा।
शादी से पहले और बाद के फंक्शन में क्या सबसे अलग होने वाला है। इसके अलावा जीवन भर के लिए एक दूसरे के होने जा रहे रणवीर दीपिका की कुंडली क्या कहती है और दोनों की शादी कितनी सफल रहेगी। यह जानने में भी फैन्स का इंट्रस्ट बना हुआ है। दीपिका पादुकोण की राशी तुला है। दीपिका की कुंडली में तुला लग्न में मंगल, चंद्रमा, केतु, द्वितीय भाव में शनि है। वहीं तृतीय में सूर्य, शुक्र, बुध, चतुर्थ में गुरु और सप्तम भाव में राहु बैठा हुआ है।
LIVE: सजी महफिल रणवीर-दीपिका की शादी में पहुंचने लगे मेहमान
इधर, लग्न में मंगल केतु के साथ बैठा हुआ है और सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। ऐसे में मंगल के साथ केतु मांगलिक प्रभाव को कम कर रहा है। इसके चलते चंद्र कुंडली से भी मंगल प्रथम भाव में ही आएगा। गुरु अष्टम भाव को देख कर लंबी उम्र देगा। सप्तम दृष्टि गुरु की दशम भाव मतलब कर्म भाव पर पड़कर कर्म प्रधान व्यक्तित्व प्रदान करता है।
गुरु की नवम दृष्टि व्यय भाव पर धार्मिक कार्यों में धन के व्यय को दिखाता है। शुक्र तृतीय भाव में धनु राशि में स्थित है। भाग्य भाव को देखकर शुक्र उसको मजबूत कर रहा है। सप्तम राहु में परेशानी आ सकती है। यह थोड़ी परेशानी दे सकता था लेकिन वह मंगल की राशि में है, वहीं कुंडली की और ग्रह स्थितियां बहुत ही मजबूत हैं। शुक्र ग्रह प्रेम और विवाह का कारक है। शुक्र सफल दाम्पत्य जीवन देता है। तृतीय भाव में सूर्य और बुध, बुधादित्य नामक महान राजयोग बना रहे हैं।