दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 6 साल के लंबे अफेयर के बाद दोनों ने एक दूसरे का हमेशा के लिए हाथ थाम लिया है। शादी की तस्वीरों को देखने के लिए दीपवीर के फैन्स काफी बेकरार थे। गुरुवार को रात करीब 8 बजे रणवीर-दीपिका ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए शादी की तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में कपल सिंधी रीति-रिवाजों से शादी रचाते हुए नजर आ रहे थे तो वहीं दूसरी में कोंकणी रिवाजों से। रणवीर-दीपिका की तस्वीरें सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा आउटफिट्स और ज्वेलरी की हो रही थी। दीपिका की शादी का लहंगा बेशकीमती बताया जा रहा है।
दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों को 10 मिनट के अंदर ही करीब 4 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल गए थे। रेड कलर के पारंपरिक लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कोंकणी शादी में दीपिका ने सिल्क की साड़ी की साड़ी पहनी थी तो वहीं सिंधी रिवाजों में दीपिका ने रेड लहंगे के साथ एक खास चुनरी भी ओढ़ी थी। जिसमें लिखा था- सदा सौभाग्यवती भव। सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे की कीमत करीब 8 लाख 95 हजार रुपए बताई जा रही है। डिजाइनर सब्यसाची ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कपल को बधाई दी है।
दीपिका-रणवीर की शादी से जुड़ी जानकारी को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इसके पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका के सगाई की अंगूठी की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है। कुछ दिनों पहले दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत की भी खूब चर्चा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने करीब 20 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र खरीदा था। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की चेन भी खरीदी थी। रिपोर्ट्स में दीपिका के ज्वेलरी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई थी।
