दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज का दूसरा हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें खूबसूरत दीपिका सभी मुख्य किरदारों के साथ शानदार स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। भारत के लोगों के साथ जुड़ाव के लिए इसका दूसरा ट्रेलर हिंदी में रिलीज किया गया है। ट्रेलर से फिल्म की कहानी काफी हद तक साफ हो गई है। पूरी दुनिया के मिलिट्री सैटेलाइट को नियंत्रित करने वाली एक डिवाइस कुछ खतरनाक चोरों के हाथ लग जाती है। जिसे ढूंढने का काम विन डीजल की टीम के जिम्मे होता है। डीजल खुद को दी गई टीम से संतुष्ट नहीं होते हैं और खुद सिरफिरे लोगों को ढूंढने चल पड़ते हैं। ऐसे लोग जो बिना सोचे- समझे देश के लिए अपनी जान दे सकें और जाबांज, निडर हों। इसी प्रक्रिया में उनकी मुलाकात दीपिका से भी होती है।

दीपिका ट्रेलर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही बदमाशों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो यह फिल्म रोमांस, एक्शन का पूरा पैकेज है। 19 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के जरिए दीपिका हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली हैं। फिल्म में विन डीजल, दीपिका पादुकोण, रुबी रोज और नीना डोबरेव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=_VfHKK3C9eo

कुछ दिनों पहले इसका एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें फिल्म के सभी मुख्य किरदार विन डीजल, दीपिका पादुकोण, रुबी रोज और नीना डोबरेव नजर आ रहे थे। यह पोस्टर काफी हॉट है। फोटो को शेयर करते समय कैप्शन दिया है- यो वो टीम है जिसके साथ काम किया जाता है। जेंडर केज नए पोस्टर के साथ आपके सामने हाजिर है। ट्रिपल एक्स मूवी 20 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में आ रही है। डीजे कारुसो के निर्देशन में बनी यह फिल्म ट्रिपल एक्स सीरीज की दूसरी फिल्म है।

बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। ऐसे में उनका कोई करीबी चाहता है कि वह शूट पर घर का खाना मिस ना करें और हेल्दी खाना खाएं। इसलिए उन्होंने दीपिका के लिए एक खास तोहफा भेजा है। दीपिका पादुकोण ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।