बॉलीवुड के चहेते कपल्स की लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम भी शुमार है। छह सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि शादी से पहले दीपिका-रणवीर दोनों ने ही डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन शादी के बाद पहली बार ताजा इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर के संग रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातों को साझा किया है।

दीपिका ने कहा कि वह पहले भी कई रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और उनका कई बार दिल भी टूट चुका है। लेकिन जब वह रणवीर से मिलीं तो वह रिलेशनशिप से  काफी थक चुकी थीं। दीपिका ने आगे कहा कि उन्होंने किसी के संग कैजुअल डेटिंग नहीं की है। यह हमेशा इसी तरह का रहा है कि यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो फिर 100 प्रतिशत ही देते हैं।

पद्मावत एक्ट्रेस ने कहा, ”जब मैं साल 2012 में रणवीर से मिली तो मैंने उनसे कहा कि मुझे हमारे बीच एक कनेक्शन दिखता है। वह उसे (रणवीर) पसंद करती थी और इसे छिपाना नहीं चाहती थी। लेकिन मैं इसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी।” रणवीर के संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि रिलेशनशिप में आने वाले उतार-चढ़ाव के बावजूद भी हमने कभी अनिश्चित महसूस नहीं किया। न ही हमारा आपस में कोई गंभीर झगड़ा हुआ।

करियर की बात करें तो दीपिका पादुकोण को अपकमिंग फिल्म Chhapaak में देखा जाएगा। जबकि रणवीर सिंह फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगे। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे भी हैं। रणवीर की फिल्म ‘सिंबा’ ने 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अली खान भी हैं। रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में भी सफल हो रही है।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के रिसेप्शन में साथ दिखे जितेंद्र और धर्मेंद्र, दूसरे सितारों ने भी बिखेरी चमक