बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि इस बार वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं बल्कि एक हॉलीवुड मूवी में नजर आएंगी। दीपिका ने अपनी अगली फिल्म xXx: Return of Xander Cage का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। दीपिका इस फिल्म से हॉ़लीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि 30 वर्षीय दीपिका को फोर्ब्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बताया गया था। फिल्म में दीपिका के साथ हॉलीवुड स्टार विन डीजल भी नजर आएंगे। दीपिका ने टीजर को कैप्शन देते हुए लिखा है। “#Serena #xXx: Return of Xander Cage.” फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

टीजर में कुछ इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण।

विन डीजल के अलावा फिल्म में डोनी येन भी नजर आएंगे। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग देशों के अभिनेताओं को लिया गया है। डीजे कैरुसो ने फिल्म को निर्देशित किया है और यह सिनेमाघरों में 20 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म प्रमोशन के लिए दीपिका भारतीय टीवी चैनल कलर्स के चर्चित शो ‘बिग बॉस 10’ में भी पहुंची। उनके शो के पहले ही एपिसोड में नजर आने की संभावनाएं हैं। गौरतलब है कि दीपिका इससे पहले भी शो के सेट पर अपनी फिल्म तमाशा को प्रमोट करने के लिए 2015 में जा चुकी हैं। उस एपिसोड में दीपिका और शो के होस्ट सलमान खान ने काफी मस्ती की थी।

#Serena #XxX:TheReturnOfXanderCage

A video posted by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

READ ALSO: सनी लियोनी को किससे हो गया है इतना प्यार, देखिए PHOTOS और VIDEO