Ranveer Singh, Deepika Padukone Wedding Updates: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की है। कपल के फैन्स को इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार था। इटवली के लेक कोमो में दीपिका-रणवीर की शादी का फंक्शन दो दिन यानी 14-15 नवंबर तक चलेगा। दीपिका-रणवीर की शादी के रिस्पेशन का कार्ड कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शादी के बाद कपल इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में 28 नवंबर को पार्टी होस्ट करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के होमटाउन बैंगलोर में भी 21 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। दीपिका-रणवीर की शादी में नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

दीपिका-रणवीर की लवस्टोरी थोड़ी अलग है। कहा जाता है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका एकदम टूट गई थीं। इसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका की मुलाकात हुई। इसके बाद ही दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों ने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी दो सुपरहिट फिल्में भी दी। लोगों को दीपिका और रणवीर की रील लाइफ केमेस्ट्री के साथ ही रियल लाइफ केमेस्ट्री भी खासा पसंद है।

Live Blog

Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding LIVE Updates: Follow Live Updates in English

Highlights

    19:34 (IST)14 Nov 2018
    दीपिका रणवीर की शादी के लिए थी हाई सिक्योरिटी

    दीपिका और रणवीर की शादी के लिए बेहद हाई सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था। मेहमानों को खास रिस्ट बैंड पहन कर शादी में पहुंचना था। 

    18:36 (IST)14 Nov 2018
    दीपिका रणवीर की शादी में पहुंचे थे शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली जैसे सितारे

    दीपिका रणवीर ने बेहद खास लोगों को अपनी शादी के लिए निमंत्रण भेजा था। इस शादी में शाहरुख और संजय लीला भंसाली जैसे सितारों ने भी शिरकत की।

    17:01 (IST)14 Nov 2018
    करण जौहर ने दी सबसे पहले बधाई

    करण जौहर ने सबसे पहले नए-नवेले कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब पति-पत्नी हैं।

    16:40 (IST)14 Nov 2018
    एक-दूजे के हुए दीपवीर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की है। 6 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया है।

    16:35 (IST)14 Nov 2018
    मंडप की तस्वीर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर खास इंतजामों के बीच शादी की रस्में निभा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मंडप की  तस्वीर सामने आई है।

    16:17 (IST)14 Nov 2018
    बज रहे इंडियन गाने

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग वेन्यू पर भारतीय संगीत बज रहा है। साथ ही सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। पानी में भी सुरक्षा गार्ड निगरानी कर रहे हैं। कपल ने सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है।

    15:58 (IST)14 Nov 2018
    फैन्स दे रहे बधाई

    रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। शुभचिंतक और प्रशंसक सितारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स कपल की शादी की तस्वीरें सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

    15:51 (IST)14 Nov 2018
    रस्मों को अदा कर रहे 'दीपवीर'

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी की रस्मों को निभा रहे हैं। कोंकण रीति-रिवाज के अनुसार वर और वधू को चार फेरे लेने होते हैं। शादी शाम 5 बजे तक खत्म हो जाएगी।

    15:16 (IST)14 Nov 2018
    रणवीर सिंह ने मेहंदी लिखवाया दीपवीर

    शादी की रस्‍म से पहले दोनों सितारों की मेहंदी की रस्‍म हुई। दीपिका ने जहां अपने हाथों में रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी लगवाई वहीं रणवीर ने भी मेहंदी रचवाई। रणवीर ने हाथ पर दीपवीर लिखवाया है।

    15:07 (IST)14 Nov 2018
    कोंकणी रीति रिवाज से हो रही शादी

    दीपिका और रणवीर के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अाज कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी हो हही है। बता दें कि दीपिका पादुकोण कोंकण से बिलॉन्ग करती हैं। कल यानि 15 नवंबर को सिंधी तरीके से शादी होगी।  

    14:55 (IST)14 Nov 2018
    शादी का मंत्रोच्चार शुरू

    दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। वहां मौजूद मंत्रोच्चार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के हॉल के बाहर तक इनकी आवाज आ रही है।

    14:41 (IST)14 Nov 2018
    रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी

    इटली रवाना होने से पहले मुंबई में रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी का आयोजन मुंबई में किया गया था। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    14:06 (IST)14 Nov 2018
    बारातियों का ब्रेकफास्ट

    दीपिका-रणवीर की शादी में बारातियों के ब्रेकफास्ट में इंडियन खासकर पंजाबी और इंटेलियन डिशेज का इंतजाम किया गया था।

    13:59 (IST)14 Nov 2018
    दीपिका की बहन ने बदला नाम।

    दीपिका पादुकोण की बहन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। दीपिका की शादी को लेकर उनकी छोटी बहन काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका की शादी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम तक बदल लिया है। अपनी बहन के प्रति प्यार दिखाते हुए अनीशा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर '#Ladkiwale' नाम कर लिया है।

    13:20 (IST)14 Nov 2018
    दीपिका-रणवीर की शादी का वेन्यू

    दीपिका-रणवीर की शादी का वेन्यू काफी खूबसूरत है। झील किनारे कपल का मंडप सजाया गया है। दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लेंगे।

    12:55 (IST)14 Nov 2018
    झील किनारे दीपिका-रणवीर की शादी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो स्थित झील किनारे शादी करने जा रहे हैं। शादी को लेकर कपल के फैन्स काफी उत्साहित हैं।

    12:21 (IST)14 Nov 2018
    इस वक्त होगी शादी

    भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शादी का कार्यक्रम होगा। शादी में 50-60 मेहमानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    12:09 (IST)14 Nov 2018
    शादी के वेन्यू से सामने आई तस्वीर

    हर्षदीप कौर ने दीपिका-रणवीर की मेहंदी फंक्शन में परफॉर्मेंस दी थी। शादी के वेन्यू से सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है।

    11:39 (IST)14 Nov 2018
    मंडप में खास सजावट

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी के वेन्यू को शानदार तरीके से सजाया गया है। खासतौर पर दीपिका से पसंदीदा फूलों से ही मंडप की सजावट की गई है। दीपिका को वाटर लिली को फूल बेहद पसंद हैं।

    11:17 (IST)14 Nov 2018
    सब्यसाची क्रिएशन का डिजाइनर लहंगा

    मंगलवार को ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। मेहंदी सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची क्रिएशन का डिजाइनर लहंगा पहना था।

    10:51 (IST)14 Nov 2018
    कलर कॉम्बिनेशन

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मेहंदी के फंक्शन में कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा था।

    10:33 (IST)14 Nov 2018
    मेहंदी सेरेमनी

    मंगलवार को ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था।

    10:16 (IST)14 Nov 2018
    सजी महफिल

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत करना शुरु कर दिया है। फिल्ममेकर संजयलीला भंसाली और शाहरुख खान शादी के वेन्यू में पहुंच चुके हैं।

    09:54 (IST)14 Nov 2018
    रणवीर-दीपिका की ड्रेस

    मंगलवार की सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जबकि रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।

    09:41 (IST)14 Nov 2018
    पिता के संग नाचे रणवीर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी। रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने भी कपल के साथ ठुमके लगाए।

    09:23 (IST)14 Nov 2018
    रणवीर सिंह हो गए भावुक

    दीपिका पादुकोण ने अंगूठी बदलने के बाद रणवीर सिंह ने भावुक कर देने वाली स्पीच दी थी। इमोशनल स्पीच सुनने के बाद दीपिका पादुकोण रोने लगी थीं।

    09:08 (IST)14 Nov 2018
    दीपिका-रणवीर के मेहमान

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में करीब 40 मेहमान शामिल होंगे। परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार इटली के लेक कोमो पहुंच गए हैं।