Ranveer Singh, Deepika Padukone Wedding Updates: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की है। कपल के फैन्स को इस दिन का काफी बेसब्री से इंतजार था। इटवली के लेक कोमो में दीपिका-रणवीर की शादी का फंक्शन दो दिन यानी 14-15 नवंबर तक चलेगा। दीपिका-रणवीर की शादी के रिस्पेशन का कार्ड कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शादी के बाद कपल इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में 28 नवंबर को पार्टी होस्ट करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के होमटाउन बैंगलोर में भी 21 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। दीपिका-रणवीर की शादी में नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।
दीपिका-रणवीर की लवस्टोरी थोड़ी अलग है। कहा जाता है कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका एकदम टूट गई थीं। इसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ की शूटिंग के दौरान रणवीर और दीपिका की मुलाकात हुई। इसके बाद ही दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों ने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी दो सुपरहिट फिल्में भी दी। लोगों को दीपिका और रणवीर की रील लाइफ केमेस्ट्री के साथ ही रियल लाइफ केमेस्ट्री भी खासा पसंद है।
दीपिका और रणवीर की शादी के लिए बेहद हाई सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था। मेहमानों को खास रिस्ट बैंड पहन कर शादी में पहुंचना था।
दीपिका रणवीर ने बेहद खास लोगों को अपनी शादी के लिए निमंत्रण भेजा था। इस शादी में शाहरुख और संजय लीला भंसाली जैसे सितारों ने भी शिरकत की।
करण जौहर ने सबसे पहले नए-नवेले कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब पति-पत्नी हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की है। 6 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो रहे हैं। दीपिका और रणवीर खास इंतजामों के बीच शादी की रस्में निभा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मंडप की तस्वीर सामने आई है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग वेन्यू पर भारतीय संगीत बज रहा है। साथ ही सुरक्षा के तगड़े इंतजाम हैं। पानी में भी सुरक्षा गार्ड निगरानी कर रहे हैं। कपल ने सुरक्षा में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है।
रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। शुभचिंतक और प्रशंसक सितारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स कपल की शादी की तस्वीरें सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी की रस्मों को निभा रहे हैं। कोंकण रीति-रिवाज के अनुसार वर और वधू को चार फेरे लेने होते हैं। शादी शाम 5 बजे तक खत्म हो जाएगी।
शादी की रस्म से पहले दोनों सितारों की मेहंदी की रस्म हुई। दीपिका ने जहां अपने हाथों में रणवीर सिंह के नाम की मेहंदी लगवाई वहीं रणवीर ने भी मेहंदी रचवाई। रणवीर ने हाथ पर दीपवीर लिखवाया है।
दीपिका और रणवीर के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अाज कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी हो हही है। बता दें कि दीपिका पादुकोण कोंकण से बिलॉन्ग करती हैं। कल यानि 15 नवंबर को सिंधी तरीके से शादी होगी।
दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। वहां मौजूद मंत्रोच्चार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के हॉल के बाहर तक इनकी आवाज आ रही है।
इटली रवाना होने से पहले मुंबई में रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी का आयोजन मुंबई में किया गया था। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
दीपिका-रणवीर की शादी में बारातियों के ब्रेकफास्ट में इंडियन खासकर पंजाबी और इंटेलियन डिशेज का इंतजाम किया गया था।
दीपिका पादुकोण की बहन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। दीपिका की शादी को लेकर उनकी छोटी बहन काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका की शादी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम तक बदल लिया है। अपनी बहन के प्रति प्यार दिखाते हुए अनीशा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर '#Ladkiwale' नाम कर लिया है।
दीपिका-रणवीर की शादी का वेन्यू काफी खूबसूरत है। झील किनारे कपल का मंडप सजाया गया है। दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लेंगे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो स्थित झील किनारे शादी करने जा रहे हैं। शादी को लेकर कपल के फैन्स काफी उत्साहित हैं।
भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शादी का कार्यक्रम होगा। शादी में 50-60 मेहमानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हर्षदीप कौर ने दीपिका-रणवीर की मेहंदी फंक्शन में परफॉर्मेंस दी थी। शादी के वेन्यू से सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी के वेन्यू को शानदार तरीके से सजाया गया है। खासतौर पर दीपिका से पसंदीदा फूलों से ही मंडप की सजावट की गई है। दीपिका को वाटर लिली को फूल बेहद पसंद हैं।
मंगलवार को ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था। मेहंदी सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची क्रिएशन का डिजाइनर लहंगा पहना था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मेहंदी के फंक्शन में कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा था।
मंगलवार को ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत करना शुरु कर दिया है। फिल्ममेकर संजयलीला भंसाली और शाहरुख खान शादी के वेन्यू में पहुंच चुके हैं।
मंगलवार की सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जबकि रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी। रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने भी कपल के साथ ठुमके लगाए।
दीपिका पादुकोण ने अंगूठी बदलने के बाद रणवीर सिंह ने भावुक कर देने वाली स्पीच दी थी। इमोशनल स्पीच सुनने के बाद दीपिका पादुकोण रोने लगी थीं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में करीब 40 मेहमान शामिल होंगे। परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार इटली के लेक कोमो पहुंच गए हैं।