Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding Updates: बॉलीवुड का मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कल यानी 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई। वहीं आज यानी  15 नवंबर को रणवीर-दीपिका की शादी सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। बता दें, दीपिका और रणवीर के माता-पिता की इच्छा अनुसार दोनों रीति-रिवाजों को ध्यान में रख कर शादी इटली में कराई जा रही है। रणवीर-दीपिका की इस रॉयल वेडिंग में गिने-चुने लोगों को आमंत्रित किया गया है। इटली के लेक कोमो में रणवीर-दीपिका की शादी हो रही है। दो दिन के इस कार्यक्रम में रणवीर-दीपिका के माता-पिता के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हैं।

इसके अलावा सेलेब्स में कुछ एक सिंगर और परफॉर्मर रणवीर-दीपिका की शादी को रंगीन करने पहुंचे हैं। हाल ही में सूफी सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह इटली के लेक कोमो में शादी के वेन्यू में खड़ी दिखाई दे रही थीं। ऐसे में खबरें आईं की रणवीर और दीपिका ने हर्षदीप से गुजारिश की है कि वह सोशल मीडिया पर शेयर की गई उस तस्वीर को हटा लें। इसके बाद से सिंगर के सोशल अकाउंट से वह पोस्ट गायब हो गया। आपको बता दें, रणवीर दीपिका की शादी बहुत ही प्राइवेट ढंग से हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर गिनी चुनी तस्वीरें सामने आई हैं। फैन्स को रणवीर दीपिका की शादी से जुड़ी तस्वीरें का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल आज दीपिका और रणवीर की सिंधी रिवाजों के अनुसार शादी होने वाली है ऐसे में फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है:-

Live Blog

Highlights

    20:19 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर दीपिका ने डाली इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर

    20:14 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर सिंह ने डाली इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीर

    18:36 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर दीपिका की शादी की तस्वीरों को 7.30-7.45 के बीच शेयर किया जाएगा

    पिछली घोषणा से इतर एक और घोषणा की गई है जिसके मुताबिक, रणवीर और दीपिका की शादी की आधिकारिक तस्वीरों को आज शाम 7.30-7.45 के बीच शेयर किया जाएगा।

    18:33 (IST)15 Nov 2018
    6.30 से 7 बजे के बीच रणवीर और दीपिका की तस्वीरें होंगी शेयर

    रणवीर सिंह की टीम ने मीडिया को मेसेज भेजा है कि रणवीर और दीपिका की आधिकारिक शादी की तस्वीरों को 6.30 से 7 बजे के बीच शेयर किया जाएगा।

    17:00 (IST)15 Nov 2018
    इटली से सामने आई एक और तस्वीर....

    इटली में हो रही रणवीर दीपिका की शादी से एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में व्हाइट कलर की बोट नजर आ रही है। इस में बाराती काफी जॉयफुल लग रहे हैं। 

    16:51 (IST)15 Nov 2018
    सेलेब्स का बधाइयां देने का सिलसिला शुरू...

    सेलेब्स का बधाइयां देने का सिलसिला शुरू...Huge congratulations @deepikapadukone and @RanveerOfficial !! Here’s to the blissful ever after of every step you walk together..— Nimrat Kaur (@NimratOfficial)

    November 14, 2018Happiest day of the happy days to come in your lives @deepikapadukone and @RanveerOfficial may your smiles light your lives all along the way. Bless 🙏🏽— Kubbra Sait (@kubrasait)

    November 14, 2018May this be your biggest blockbuster .... here’s to happily ever after... congratulations you two @deepikapadukone @RanveerOfficial pic.twitter.com/QJ6UYs0EID— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 14, 2018

    16:47 (IST)15 Nov 2018
    भाई रणवीर सिंह की शादी में ऑफ व्हाइट गोल्डन लेहंगे में नजर आईं रितिका

    रणवीर दीपिका की शादी के वक्त ऑफ व्हाइट गोल्डन लेहंगे में रणवीर की बहन रितिका

    16:44 (IST)15 Nov 2018
    नंदी पूजा करते हुए सोशल मीडिया पर सामने आई दीपिका की एक और तस्वीर...

    दीपिका पादुकोण की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में वह नंदी पूजा के लिए बैठी दिखाई दे रही हैं। दीपिका तस्वीर में ऑरेंज कलर का सूट पहने दिखाई दे रही हैं। 

    16:33 (IST)15 Nov 2018
    उर्वशी रौतेला ने रणवीर दीपिका को ट्वीट कर दी बधाई...

    उर्वशी रौतेला ने ट्वीट कर कहा-रणवीर और दीपिका की शादी। आप दोनों को भगवान सदा सुखी रखें। 

    Congratulations Deepika Padukone @deepikapadukone and Ranveer Singh @RanveerOfficial on tying the knot. May God bless both of you with a long and happy married life. #DeepikaWedsRanveer #DeepVeer

    16:27 (IST)15 Nov 2018
    कपिल शर्मा ने रणवीर और दीपिका को कहा दुनिया का सबसे खूबसूरत जोड़ा

    कपिल शर्मा ने रणवीर और दीपिका को शादी की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'रणवीर और दीपिका को दिल से बहुत प्यार और बधाई। दुनिया का सबसे खूबसूरत जोड़ा। आपको भगवान हमेशा खुश रखे।'

    16:25 (IST)15 Nov 2018
    दीपिका रणवीर को मिल रहीं शादी की बधाइयां...

    सिमी ने भी रणवीर दीपिका को शादी की बाधाई देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट किया

    16:24 (IST)15 Nov 2018
    करण जौहर ने 'दीपवीर' को ट्वीट कर दी शादी की बधाई

    रणवीर दीपिका की शादी को लेकर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्सभी इस जोड़ी को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। करण जौहर ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए दीपिका रणवीर को शादी की ढेरों बधाइयां दीं।

    11:52 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर-दीपिका की शादी है जरा हटकर....

    रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की बारात निकलने के साथ ही इंश्योरेंस का काम भी शुरू हो जाएगा। आपको बताते चलें शादी में जिन-जिन चीजों को इंशोर कराया गया हो वही इंश्योरेंस पॉलिसी के अंदर आएंगे। ऐसे में बारातियों का इंश्योरेंस भी मौजूद है। मतलब ये कि अगर इस बीच कुछ ऐसा होता है जिससे बारातियों को नुकसान पहुंचता है, इस हालत में कंपनी सारा पैसा देगी।

    11:34 (IST)15 Nov 2018
    'दीपवीर' की शादी का अरेंजमेंट जबरदस्त है, वहीं रणवीर दीपिका की शादी का कराया गया है इंश्योरेंस...!

    करीब 5 दिन तक चलने वाले रणवीर-दीपिका की शादी के फंक्शन्स में सारे अरेंजमेंट्स टॉप क्लास के किए गए हैं। वहीं यह शादी के सारे अरेंजमेंट्स का इंश्योरेंस भी कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर-दीपिका की शादी के वेन्यू (इटली) लेक कोमो पर बने डेल बालबीएनलो का एक कंपनी से इंश्योरेंस कराया गया है।

    11:33 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर दीपिका की शादी का जश्न 16 नवंबर तक चलेगा....

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का जश्न 12 नवंबर से ही शुरू हो गया था। 'दीपवीर' की शादी का उत्सव 16 नवंबर तक चलेगा।

    10:26 (IST)15 Nov 2018
    'दीपवीर' की शादी की तस्वीरों को लेकर फैन्स के मन में है बेकरारी

    दीपिका रणवीर के फैन्स को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आने से फैन्स को थोड़ी बहुत राहत मिली है...

    10:23 (IST)15 Nov 2018
    यहां देखें इटली के लेक कोमो की जबरदस्त लोकेशन

    यहां हो रही रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग:-

    10:22 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर दीपिका की शादी में कुछ इस अंदाज में पहुंचे मेहमान

    रणवीर दीपिका की शादी में कुछ इस अंदाज में पहुंचे मेहमान

    10:19 (IST)15 Nov 2018
    यहां देखें रणवीर-दीपिका की 'ड्रीम वेडिंग' पिक्चर्स...

    दीपिका और रणवीर की कोंकणी रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें देखें यहां:-

    10:16 (IST)15 Nov 2018
    ऐसे होगी दीपिका रणवीर की सिंधी शादी....!

    अब इसके बाद रणवीर और दीपिका आज एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। सिंधी ट्रेडिशन्स के साथ आज रणवीर और दीपिका आनंद कारज की रस्म के साथ शादी पूरी करेंगे।

    10:12 (IST)15 Nov 2018
    14 नवंबर को अपनी शादी में दीपिका रणवीर ने व्हाइट औऱ गोल्डन मिक्स मैचिंग कपड़े पहने थे...

    शादी का थीम कलर भी व्हाइट और ऑफ व्हाइट रखा गया था। कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई जिनमें रणवीर और दीपिका बॉलकोनी में खड़े दिखाई दिए। तस्वीर में रणवीर-दीपिका की बैक नजर आ रही है। दीपिका ने तस्वीर में व्हाइट कलर का सूट और गजरा लगाया हुआ है। वहीं रणवीर भी व्हाइट और गोल्डन मिक्स इंडोवेस्टर्न में दिखाई दिए।

    10:11 (IST)15 Nov 2018
    रणवीर-दीपिका की कोंकणी रिवाज से हुई शादी में कुछ ऐसा था माहौल...!

    रणवीर और दीपिका करीब 6 सालों से रिलेशनशिप में थे। लेकर दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। रणवीर और दीपिका ने अपने फैन्स को सीधे शादी की खुशखबरी दी। इटली में रणवीर और दीपिका ने जब कोंकणी रिवाजों के अनुसार शादी की तो उस वक्त पूरा माहौल श्वेत रंग में बेहद खूबसूरत लग रहा था।

    10:02 (IST)15 Nov 2018
    लाल रंग का जोड़ा पहन रणवीर से शादी करेंगी दीपिका पादुकोण!


    रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका लाल जोड़े में रणवीर के साथ आज सिंधी रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगी। इस दौरान दीपिका लाल रंग का सब्यसाची का लेहंगा पहनेंगी।

    09:58 (IST)15 Nov 2018
    न तो घोड़ी और न ही Helicopter से आएगी बारात, ऐसे होगी रणवीर की एंट्री!


    खबर है कि रणवीर सिंह अपनी बारात लेकर दीपिका के दर पर कुछ खास और अलग अंदाज में जाएंगे। रणवीर इस दौरान न तो घोड़ी में और न ही Helicopter में बारात लेकर जाएंगे। रणवीर सिंह दीपिका के लिए सी-प्लेन से बारात लेकर उनके पास पहुंचेंगे।

    09:55 (IST)15 Nov 2018
    अपनी शादी में कुछ ऐसे दिखाई दे रहे हैं 'दूल्हे राजा' रणवीर सिंह!

    सोशल मीडिया पर रणवीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। फैन्स का मानना है कि अपनी शादी में रणवीर ने यही शेरवानी पहनी हुई है।

    09:53 (IST)15 Nov 2018
    एक दूसरे के हो चुके हैं रणवीर और दीपिका, आज फिर करेंगे शादी

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के लेक कोमो में रणवीर और दीपिका ने पहले कोंकणी रीति-रिवाजों के साथ शादी की। वहीं आज ये बॉलीवुड कपल सिंधी रीतिॉ-रिवाजों के अनुसार पति-पत्नी बनेंगे।