दीपिका पादुकोण बॉलीवुड सुपरस्टार और ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। दीपिका ने कभी सोचा नहीं था कि मॉडलिंग के जरिए वे खेल की दुनिया छोड़ बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर पाएंगी। दिलचस्प ये है कि दीपिका शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं, लिहाजा उनके करिअर की शुरुआत भी शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओ से हुई। इस फिल्म में दीपिका को किंग खान के साथ रोमांस का मौका मिला। हालांकि इससे पहले लिरिल सोप के कॉमर्शियल ऐड में काफी पोपुलर हो चुकी थीं। प्रियंका के बाद यही वो एक्ट्रेस हैं जो अब धीरे-धीरे हॉलीवुड विन डीजल की फिल्म ट्रिपल एक्स में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। प्रियंका की तरह दीपिका का भी बॉलीवुड की दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। इस ऊंचे मुकाम तक दीपिका खुद ही रास्ता तय किया, जिसके पीछे उनकी मेहनत और सच्ची लगन हैं। वे कठिन परिस्थियों में भी हार नहीं मानती। यहां आपको दीपिका के करिअर और उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

दीपिका ने मॉडलिंग की दुनिया में आते ही लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। दीपिका ने हिमेश रेशमियां के पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में एक्टिंग कर बी-टाउन में एंट्री ली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड कदम रखा और करोड़ों दिलों पर राज करने लगीं।
दीपिका को FHM ने उन्हें सेक्सिएस्ट वूमैन इन द वर्ल्ड और मेक्सिम ने ‘द हॉटेस्ट गर्ल से नवाजा। एक्टिंग के अलावा दीपिका स्पोर्ट्स एक्टीविटी में भी काफी माहिर हैं। वे एक शानदार बैडमिंटन प्लेयर हैं। इस खेल में उनकी रुचि इसलिए है क्योंकि उनके पिता भी नेशनल बैडमिंटन प्लेयर हैं। इसके अलावा दीपिका बेसबॉल की भी बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं और स्टेट लेबल तक खेल चुकी हैं। दीपिका इंडिया टुडे की टॉप फिफ्टी की लिस्ट में सातवां स्थान हासिल कर चुकी हैं। इस रैंकिंग में उनकी नेट ब्रैंड वैल्यू को 272 करोड़ रुपये आंका गया था।

फिल्मों में कदम रखने के पहले निहार पंड्या के साथ उनका रोमांस चला। दोनों ने कुछ हॉट फोटो भी शूट करवाए। हालांकि ये रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं टिका। दीपिका का नाम युवराज सिंह के साथ भी सुनने में आया। खबर तो यह तक मिली थी कि दोनों घर भी तलाश कर रहे थे।  इसके बाद फिल्मों में आते ही दीपिका रणबीर कपूर को डेट करने लगीं। एक समारोह के दौरान उन्होंने स्टेज के पीछे रणबीर को आई लव यू कहा। दोनों ने खुलेआम कहा था कि वे एक-दूसरे को चाहते हैं।

रणवीर के लाइफ में आने के बाद हर दीपिका अपने एक बयान के जरिए काफी पोपुलर हुईं। दरअसल, दीपिका ने ‘Coffee With Karan’ के एपिसोड में जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि से पूछा कि वे रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कंडोम। इसके बाद रणबीर का खूब मजाक उड़ाया था, जिससे रणबीर के पिता ऋषि कपूर नाराज हो गए थे।

दीपिका और रणबीर बॉलीवुड की बेस्ट कपल माने जाते रहे लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। इसके बाद दीपिका को सिद्धार्थ माल्या के साथ लगातार देखा गया। दीपिका की खातिर सिद्धार्थ ने अपना वजन कम किया ताकि उनकी ओर दीपिका की जोड़ी अच्छी लगे। लेकिन उनके साथ भी ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिका। फिलहाल दीपिका रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं।