अपनी बाजीराव मस्तानी की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ जारी कोल्ड वार के बारे में दीपिका पादुकोण ने चुप्पी तोड़ी है। दोनों ही एक्ट्रेस की xXx: Return of Xander Cage और बेवॉच रिलीज होने वाली हैं। सभी ने बाजीराव मस्तानी के रिलीज से पहले और रिलीज के बाद दोनों के बीच की जबर्दस्त केमिस्ट्री को देखा था। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों के बीच कोल्ड वार छिड़ी हुई है। दोनों के हॉलीवुड प्रोजेक्ट को कुछ हद तक इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। लेकिन अब दीपिका ने प्रियंका के साथ अपने कॉम्पिटिशन पर अपनी खामोशी तोड़ दी है। वॉग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में मस्तानी ने कहा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। एक्ट्रेस ने कहा कि हम दोनों की शुरुआत अलग तरीके से हुई है। मुझे अभी भी याद है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था उस समय मैं स्कूल में थी। मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं और अब तक कुछ नहीं बदला है।
Movie Review- प्यार, दोस्ती, रोमांस और एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन पैकेज है ‘ऐ दिल है मुश्किल’
मस्तानी ने आगे कहा वो अपने करियर से जो चाहती हैं वो मेरे करियर से एकदम अलग है। इस बात को समझना चाहिए और इसकी इज्जत होनी चाहिए। दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली की पद्मावती की शूटिंग शुरू कर देंगी। इसमें उनकी रियल लाइफ के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वो जल्द ही भारत लौट आएंगी।
बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की पद्मावती में नजर आने वाली है। दोनों के बारे में काफी समय से यह अफवाह है कि वो अलग होने वाले हैं। ऐसी बातें सामने आई थी कि दोनों का रिश्ता काफी मुश्किल समय से गुजर रहा हैा दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। लेकिन हम आपको जो बताने जा रहे हैं उससे यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। दरअसल दोनों ही सेलिब्रिटी एक-दूसरे के साथ समय बिताते और किस करते हुए देखे गए। स्टारडस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार ये कपल हाल ही में दीपिका के घर के नजदीक एक कार शोरूम के बाहर PDA करता हुआ नजर आया। दोनों को एकसाथ रहना काफी अच्छा लग रहा था और दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही थी। एक-दूसरे का हाथ पकड़े ये एकदम परफेक्ट लग रहे थे। इसके बाद दोनों ने किस भी किया।
