क्या आपको यह गीत याद है… ‘हम लाख छुपाए प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा…’  यह गीत फिट बैठता है बॉलीवुड के ‘रामलीला’ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के उपर।

दोनों भले एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताए लेकिन यह बात किसी से नहीं छिपी है कि दोनों एक-दूसरे के साथ अकसर पाए जाते हैं। जहां दीपिका वहीं रणवीर या फिर यूं कहे जहां रणवीर वहीं दीपिका।

मौका था “बाजीराव मस्तानी” के पहले गीत ‘गजानना’ के लॉन्चिंग का जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ-साथ नज़र आए। बिंदास रणवीर का साथ पाकर दीपिका भी काफी चहक रही थी।

PHOTOS: रणवीर-दीपिका ने जारी किया ‘बाजीराव मस्तानी’ का ‘Gajanana’ 

दोनों ने मस्ती के साथ फिल्म “बाजीराव मस्तानी” के गाने को लॉन्च किया। इस मौके पर रणवीर सिंह अपने दिल पर काबू नहीं रख पाए और एक बड़ी बात बोल गए।

उन्होंने दीपिका की तरफ देखते हुए कहा कि अरे, जब दीपिका जितनी खूबसूरत लड़की हो, तो इंतजार करना तो बनता है ना’। इस लड़की के लिए तो मैं जिंदगी भर इंतजार करने के लिए तैयार हूं। रणवीर के इस इकरार से दीपिका के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

Also Read: क्या होगा ऋतिक का Reaction, जब उनके करीबी दोस्त से ही शादी करेंगी सुजैन!

अब आप खुद सोचिए और बताइए क्या यह प्यार नहीं?