रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में हो चुकी है। ‘दीपवीर’ के फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वहीं ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी सेलेब्स के मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। रणवीर और दीपिका पिछले 6 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
इसके बाद दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह आए। रणबीर कपूर कुछ वक्त पहले करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह के साथ पहुंचे थे। ऐसे में रणबीर कपूर ने विश किया था कि दीपिका और रणवीर के बच्चे उनके जैसे हों। रणबीर ने कहा था- ‘रणवीर-दीपिका स्क्रीन पर एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। दोनों साथ में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। मैं इन दोनों के लिए बेहद खुश हूं। इन दोनों के बच्चे भी बहुत ऑसम होंगे। मैं आशा करता हूं कि वह बच्चे मेरी तरह ही एक्टर होंगे। मैं उनका फेवरेट एक्टर बनूं, आशा करता हूं।’
इसके अलावा रणबीर शो में बताते हैं कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में कभी भी अपने पार्टनर का फोन चेक नहीं किया लेकिन उनका फोन चेक हुआ करता था। इस बीच रणवीर सिंह के एक्सप्रेशन कुछ अलग नजर आए थे। वहीं रणवीर सिंह ने कहा था, ‘मैं वर्ल्ड का बेस्ट बॉयपफ्रेंड हूं’
बता दें, रणवीर और दीपिका के फैन्स को इंतजार था कि कब बी-टाउन के इस पॉपुलर कपल की शादी होगी। अब रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इटली के लेक कोमो में रणवीर दीपिका ने अपनी रॉयल शादी रचाई। दीपवीर की शादी दो अलग अलग रीति रिवाजों के साथ हुई। कोंकणी और सिंधी रिवाजों के साथ इस कपल ने इटली में शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका ने शादी के वेन्यू में ही बनाए गए गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म को निभाया।
