दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद अदाकाराओं में से एक मानी जाती है। उनकी फिल्म पद्मावत इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। दीपिका बॉलीवुड में स्थापित हो चुकी हैं और प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी अच्छी गुज़र रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका इस साल नवंबर में रणवीर सिंह से शादी करने जा रही हैं।

दीपिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की। ये वीडियो दरअसल जीक्यू अवार्ड्स के बिहाइंड द सीन्स का हिस्सा था। इस वीडियो को स्लो मोशन में बनाया गया था और वीडियो में दीपिका को फनी अंदाज में वॉक करते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में दीपिका जीक्यू मेन ऑफ द इयर 2018 अवार्ड्स में नज़र आई थी। इस दौरान उनकी करण जौहर के साथ एक तस्वीर भी काफी चर्चा में थी।

इस अवार्ड फंक्शन में दीपिका को जीक्यू क्रिएटिव पर्सनैलिटी का अवार्ड मिला था। गौरतलब है कि दीपिका ने पद्मावत के बाद लंबे समय तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी लेकिन अब माना जा रहा है कि वे गुलज़ार की बेटी की फिल्म में नज़र आ सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के अगली फिल्म मेघना गुलज़ार के साथ होगी। मेघना ने हाल ही में फिल्म राजी का निर्देशन किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विकी कौशल जैसे सितारे नज़र आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।