बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में रणवीर और दीपिका एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने थे। रणवीर और दीपिका, दोनों को ही अवॉर्ड मिले। इसके बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। रणवीर कपूर की पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, हालांकि कुछ समय के बाद ही दीपिका ने रणवीर की पोस्ट से कमेंट को डिलीट कर दिया। दीपिका का कमेंट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हाल ऑफ फेम अवॉर्ड्स फंक्शन का हिस्सा बने रणवीर और दीपिका को ‘एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया था। रणवीर सिंह ने अवॉर्ड के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, रणवीर सिंह की तस्वीर पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माइन’। इसके साथ ही दीपिका ने एक हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया। दीपिका के कमेंट करते ही ट्विटर पर फैन्स प्रतिक्रियाएं देने लगे।
Entertainer of the Year! #hellohalloffame awards
Deepika’s comments on Ranveer’s ig posts till date :
1st .” clown”
2nd .””
3rd. ” Uffff !!! ”
4th .” Mine”
Means :
” This CLOWN is sooo UFFFF nd he IS MINE ” #Deepveer .. bye.. pic.twitter.com/XBnQHbEhzX— Ranveerian !! (@198Bayramov) March 12, 2018
wait Did Deepika calls Ranveer Mine
aww My babies pic.twitter.com/t10XWghNmM— Ghaya Malhotra (@SidsGhaya) March 12, 2018
@deepikapadukone «mine….» nice move deepika to express love smart girl what do you think if you deleted your comment we will not see it ! We will be always after you to the day if marriage because we love you @DeepVeerNews @RanveerOfficial pic.twitter.com/rJXkN4K7Ar
— emna mnif (@emna_emnamnif) March 12, 2018
Lol even tho deepika deleted it we still got the screenshots, so cute that she called him ‘mine’ https://t.co/6x0wt51ynm
— RanveerxDeepika (@zara008) March 12, 2018
दीपिका पादुकोण और रणवीर अब तक ‘रासलीला रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर के बीच संजय भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं। दीपिका और रणवीर की तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। फिलहाल, रणवीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिल्म 14 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।