दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के चहेते कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति सोशल मीडिया पर भावनाएं भी जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ‘पद्मावत’ एक्टर की तस्वीर पर कमेंट किया है। दीपिका का कमेंट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल रणवीर ने हाल ही में अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। क्रीम कलर के सूट में एक्टर एकदम रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर की इसी तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट बॉक्स पर लिखा-‘प्लीज इसे बंद करो।’
बताया जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला’ से बढ़ी थीं। तब से दोनों ने अपने रिश्ते को बरकरार रखा है। कपल को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले दोनों विदेश की सड़कों पर बाहों में बाहें डाले नजर आए थे, दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करते रहते हैं।
https://www.instagram.com/p/BmYhEQthcEF/?

https://www.instagram.com/p/BmXwtaAhjZs/?
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा था- मैं और मेरी छोटी… क्योंकि बहनें बेस्ट होती हैं। दीपिका ने तस्वीर का क्रेडिट रणवीर सिंह को दिया था। बता दें कि दीपिका और रणवीर एक साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में भी काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थीं, दर्शकों के बीच यह जोड़ी हिट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की तारीख को लेकर दोनों परिवारों के बीच मीटिंग की खबरें भी आई थीं।