रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम बी-टाउन के चहेते कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन अब दोनों का नाम वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok में भी शामिल हो गया है। TikTok ऐप में लोग दीपिका और रणवीर के फिल्म के डायलॉग्स और गाने का इस्तेमाल कर वीडियो बना रहे हैं। खास बात यह है कि दीपिका और रणवीर के डायलॉग्स पर बनाए गए वीडियोज को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में फर्जी दीपिका और रणवीर सिंह बने लोगों को भी फेम मिल रहा है।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ के डायलॉग का एक वीडियो गरीबों का रणवीर और रणवीर सिंह के फैन इमरान के अकाउंट से शेयर किया गया है। रणवीर सिंह की सिंबा ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके अलावा रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ के पॉपुलर गाने ‘अपना टाइम आएगा’ के भी गाने TikTok में काफी पॉपुलर हैं।
देखें वायरल वीडियोज-
रणवीर सिंह की लाइफ पार्टनर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के गाने और डॉयलॉग्स के TikTok वीडियोज को लोग हजारों की संख्या में लाइक कर रहे हैं। आलम यह है कि लोग TikTok के वीडियोज को अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर कर रहे हैं। दीपिका की फिल्म के डायलॉग का वीडियो किंजल मोर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। नकली दीपिका बन यूजर ने फिल्म ‘देसी बॉयज’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के डायलॉग के भी वीडियोज बनाए हैं।
