कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब वीडियो बनाने वाली महिला ने दोनों स्टार्स पर उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार वह दोनों ही कलाकारों की बहुत बड़ी फैन थी लेकिन इस हरकत के बाद उन्होंने सम्मान खो दिया है।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका और रणवीर एक-दूसरे का हाथ थामे विदेश की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड शूट किया गया था। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका एक चेहरे पर मुस्कान लिए वीडियो बनाने वाली महिला की ओर घूमती हैं। अब उसी महिला ने आरोप लगाया है कि रणवीर और दीपिका ने उसके साथ बदसलूकी की थी।

जैनब नाम की इस महिला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूरी घटना बताते हुए लिखा है कि वीडियो बनाने के कारण वह दोनों काफी नाराज हो गए थे। जैनब ने लिखा, ”हां, मैं उन्हें साथ में देखकर काफी खुश हो गई थी और दूर से उनका वीडियो बनाया। मैंने विन्रमता के साथ एक तस्वीर खिंचाने की गुजारिश की। ऐसा कहने पर दीपिका मुस्कुराते हुए मेरे पास आईं। मैंने सोचा कि उन्होंने मेरा निवेदन स्वीकार कर लिया है और मैं खुश हो गई। लेकिन दीपिका और रणवीर मेरे पास आने के साथ ही चिल्लाने लगे।” उनकी तेज आवाज को सुनकर मैं सहम गई। महिला ने आगे लिखा कि ऐसा करके दोनों ने मेरी नजरों से सम्मान खो दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ है। वहीं बी-टाउन में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका पादुकोण शादी के कारण अभी कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।