Deepika Padukone, Ranveer Singh Wedding: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद फैन्स को उनकी शादी की पहली तस्वीर का इंतजार था जिसे इन नव विवाहित जोड़े ने पूरा कर दिया। रणवीर और दीपिका दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दो तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, जिसमें दो रीति-रिवाज से की गई शादी की झलक है। पहली तस्वीर में दीपिका सुर्ख लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी अपने पिया के संग बैठी है। रणवीर भी लाल रंग का साफा पहने और लाल रंग के शेरवानी में बैठे दीपिका से गुफ्तगू करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में रणवीर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों पति-पत्नी हंस रहे हैं।
दीपिका-रणवीर की शादी का पहला वीडियो दोपहर में सामने आया था। वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर-दीपिका शादी की रस्मों को निभाते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा लेक कोमो में हुई आतिशबाजी का वीडियो भी सामने आया था। हालांकि शाम को रणवीर सिंह की टीम ने घोषणा की थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रात को आठ बजे के आसपास अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करेंगे और रणवीर और दीपिका ने शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया है। दोनों ने सेम तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।


6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका-रणवीर हमेशा के लिए एक-दूसके के हो गए हैं। 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई। 15 नवंब को सिंधी रिवाजों से शादी करेंगे। कहा जाता है कि दीपिका और रणवीर के बीच साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ से नजदीकियां बढ़ी थीं। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री शानदार थी। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल हुई थी। दीपिका-रणवीर ने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।
