Dance Plus 4 Finale Winner Name 2019: करीब 4 महीने तक चलने के बाद आज (02-02-2018) टीवी पर चल रहे डांस रियलिटी शो Dance Plus 4 को अपना विनर मिल गया है। इस सीजन के विनर हैं चेतन सालुंखे। उन्होंने जीती डांस प्लस की खूबसूरत ट्रोफी और साथ ही 25 लाख रुपये कैश प्राइज। Dance Plus 4 की रेस में वर्तिका झा, चेतन सालुंखे, वी अनबिटेबल टीम और सुजान और अंचल थे। लेकिन बाजी मारी चेतन सालुंखे ने। शो के ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टंट्स के मेंटर्स धर्मेश यलांदे, पुनीत जे पाठक और शक्ती मोहन ने भी अपनी डांस परफॉरमेंस का धमाल दिखाया। फिनाले एपिसोड की खास बात यह रही कि इसमें धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी धमाकेदार परफॉरमें दी। अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित डांस करती नजर आएंगी।

इस शो के जज थे डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा। राघव जुऐल और सुगंधा मिश्रा शो के होस्ट के रुप में नजर आए। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में रितेश देशमुख भी थे। मशहूर गायक कुमार सानू ने भी अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरा। इसके अलावा नोरा फतेही की ‘दिलबर-दिलबर’ गाने पर परफॉरमेंस ने भी शो में जबरदस्त जान डाल दी और एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी स्पेशल परफॉर्मैंस दी।

Live Blog

Highlights

    23:19 (IST)02 Feb 2019
    चेरिटी और आंदरेस

    सुजान और आंचल की जोड़ी के बाद चेरिटी और आंदरेस अपने डांस का जलवा बिखेरने आ गए हैं। दोनों जोड़ी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

    23:16 (IST)02 Feb 2019
    आंचल और सुजान ने आफरीन-आफरीन' पर दिखाया रोमैंस का जलवा

    ब्रेक के बाद डांस प्लस फिर से लौट आया है। अब अपने डांस का हुनर दिखाने स्टेज पर आंचल और सुजान आ गए हैं। दोनों ने उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के 'आफरीन-आफरीन' से अपनी डांस परफॉर्मैंस स्टार्ट की है।  

    23:03 (IST)02 Feb 2019
    नोरा फतेही ने बांधा मस्ती का समा

    अब अपनी अदाओं का जलवा दिखाने के लिए स्टेज पर आ गई हैं  नोरा फतेही! उनकी परफॉर्मैंस की शुरुआत उन्हीं के सुपरहिट सॉन्ग दिलबर-दिलबर से हुई है।  

    22:46 (IST)02 Feb 2019
    धर्मेश का पावरपैक परफॉर्मेंस शुरू

    स्टेज पर अपनी डांसिंग का जलवा दिखाने आ गए हैं धर्मेश। उनके आते ही स्टेज और माहौल में जबरदस्त एनर्जी छा गई है। वह लगातार गई सुपरहिट गानों पर अपना डांस परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

    22:25 (IST)02 Feb 2019
    वर्तिका झा ने किया परफॉम

    बेहतरीन प्रतिभागी मानी जा रही वर्तिका ने शोे में धमाकेदार परफॉम किया है।

    22:01 (IST)02 Feb 2019
    इन्होंने दिया परफॉरमेंस

    फेमस डांसर राघव जुयाल ने शानदार परफॉरमें दिया है।

    22:01 (IST)02 Feb 2019
    वी अनबीटेबल ने किया परफॉम

    शो में वी अनबीटेबल ग्रुप ने धमाकेदार परफॉरमेंस दिया। 

    21:49 (IST)02 Feb 2019
    अनिल कपूर ने किया डांस

    अभिनेता अनिल कपूर ने भी मंच पर धमाकेदार डांस किया है। मंच पर रितेश देशमुख नकली नोट भी उडा रहे थे।

    21:49 (IST)02 Feb 2019
    अनिल कपूर ने किया डांस

    अभिनेता अनिल कपूर ने भी मंच पर धमाकेदार डांस किया है। मंच पर रितेश देशमुख नकली नोट भी उडा रहे थे।

    21:49 (IST)02 Feb 2019
    अनिल कपूर ने किया डांस

    अभिनेता अनिल कपूर ने भी मंच पर धमाकेदार डांस किया है। मंच पर रितेश देशमुख नकली नोट भी उडा रहे थे।

    21:48 (IST)02 Feb 2019
    माधुरी ने बांधा समां

    शो के मंच पर माधुरी दीक्षित ने धमाकेदार डांस किया। माधुरी दीक्षित के डांस को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 

    21:41 (IST)02 Feb 2019
    प्रतिभागियों ने दिया परफॉॉरमेंस

    मंच पर कुमार सानू के गानों पर प्रतिभागियों ने धमाकेदार डांस परफॉरमेंस भी दिया। 

    21:40 (IST)02 Feb 2019
    मंच पर कुमार सानू

    शो के मंच पर मशहूर गायक कुमार सानू भी पहुंचे। कुमार सानू ने अपनी बेहतरीन आवाज से वहां मौजूद लोगों को दिल जीत लिया। कुमार सानू ने कई गाने गाए। 

    21:39 (IST)02 Feb 2019
    अभिनेता ने की तारीफ

    अभिनेता रितेश देशमुख ने चेतन सालुंके के परफॉरमें की तारीफ की है। 

    21:39 (IST)02 Feb 2019
    अभिनेता ने की तारीफ

    अभिनेता रितेश देशमुख ने चेतन सालुंके के परफॉरमें की तारीफ की है। 

    21:18 (IST)02 Feb 2019
    यह प्रतिभागी आया मंच पर

    चेतक सालुंके ने फिनाले के मंच पर पहला परफॉरमेंस दिया है। चेतन सालुंके महाराष्ट्र से हैं। 

    21:14 (IST)02 Feb 2019
    धक-धक गर्ल की एंट्री

    शो में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की एंट्री हो चुकी है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने डांस परफॉरमेंस भी दिया है। इन दोनों सितारों के परफॉरमेंस का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।

    21:07 (IST)02 Feb 2019
    शुरू हो गया शो

    Dance Plus 4 Finale की शुरुआत हो चुकी है। रेनबो डिसूजा ने सभी फाइनलिस्ट से परिचय कराया है।