मशहूर संगीतकार दलेर सिंह मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई शमशेर सिंह मेहंदी का आज सुबह निधन हो गया। शमशेर ने भांगड़ा को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी मृत्यु की खबर को मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। मीका ने लिखा- वाहेगुरू जी का खालसा… श्री वाहेगुरू जी की फतेह… हमारे परिवार के लिए एक बहुत दुखद खबर है कि हमारे बड़े भाई उस्ताद शमशेर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मिका के प्रवक्ता ने अंग्रेजी वेबसाइट द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा- मीकाजी के बड़े भाई शमशेर सिंह का आज सुबह दिल्ली के वेदांता अस्पताल में निधन हो गया। मिका सर अभी कनाडा में हैं।
उन्होंने बताया कि शमशेर सिंह काफी वक्त से जॉन्डिस से जूझ रहे थे और इसी वजह से अस्पताल में थे। दलेर मेहंदी के ग्रुप के साथ कई बार शमशेर सिंह ने परफॉर्म किया था। वह गानों के बोल लिखने और एक रिकॉर्डिंग प्रोड्यूसर के तौर पर भी काफी मशहूर थे। हाल ही में वह जीटीवी के रिएलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में बतौर जज नजर आए थे। मीका सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर गिप्पी ग्रेवाल ने भी कमेंट किया और लिखा- यह बहुत ही दुखद खबर है और मेरा पूरा सपोर्ट आपके परिवार को है। संगीत कंपोजर विक्रम सिंह ने लिखा- यह सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा भाई… ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।
Waheguru ji ka Khalsa sri Waheguru ji ki Fateh..Very sad news for our family that our older brother Ustad ShamsherSingh ji has passed away. pic.twitter.com/G72QjFpeqW
— King Mika Singh (@MikaSingh) October 9, 2017
Very sad to hear this news Pahji. Prayers for the entire family. May God bless his soul ??
— Harshdeep Kaur (@HarshdeepKaur) October 9, 2017
Very sad
My condolence to the family…?— Gippy Grewal (@GippyGrewal) October 9, 2017