एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पिता आत्माप्रकाश शर्मा का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। आत्माप्रकाश शर्मा बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की बहन के पति थे।आत्माप्रकाश ने आखिरी सांस शुक्रवार को मुंबई में अपने निवास पर सुबह 10.40 बजे ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष्णा के पिता को कई वर्षों से कैंसर थी। लेकिन पिछले 15-20 दिनों से उनकी तबियत ज्यादा खराब थी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। आत्माप्रकाश के कृष्णा के अलावा एक बेटी आरती भी हैं। आरती भी टीवी एक्ट्रेस हैं। कृष्णा अभी कॉमेडी सो कॉमडी नाइट्स बचाओ को होस्ट कर रहे हैं।
बता दें, कृष्णा और उनकी बहन आरती सिंह ने एक सप्ताह पहले ही अपने पिता का 75वां जन्मदिन मनाया था। कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने उनके जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। कृष्णा कई टीवी कॉमेडी शो में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही वे कई मूवीज में भी नजर आ चुके हैं। कृष्णा ने बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था। वहीं आरती भी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
A photo posted by Kashmera Shah (@kashmera1) on
A photo posted by Kashmera Shah (@kashmera1) on
