बिग बॉस में जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं ड्रामा और मसाले का डोज बढ़ता जा रहा है। 1 नवंबर के एपिसोड में एक बार फिर शो में ट्विस्ट लाया गया और एक टास्क दिया गया। इस टास्क के लिए इंडियावालों की टीम को राजा बनाया गया और सेलेब कंटेस्टेंट्स को रंक बनाया गया। इस टास्क में ओम स्वामी को राजा का रोल दिया गया। सभी कंटेस्टेंट्स को कॉस्ट्यूम्स दिए गए। इस टास्क में लोकेश उनकी बेटी और नवीन लोकेश के पति होते हैं। मनवीर और नीतिभा पति पत्नी के किरदार में होते हैं। मनवीर राजा के बिगड़ैल बेटे होते हैं। सभी कॉस्ट्यूम पहन कर तैयार होते हैं। गौरव को वजीर का रोल मिलता है। इसी टास्क के दौरान सेलेब कंटेस्टेंट को एक सीक्रेट टास्क भी मिला है।
गौरव इस सीक्रेट टास्क को सभी कंटेस्टेंट्स से करवा रहे हैं। इसी के चलते वह मोना से कहते हैं कि वह जाकर मनु को किस करें। शो में मोना मनु को किस करती दिखाई देती हैं। लेकिन बात किस तक ही नहीं रहती। मजाक को आगे बढ़ाते हुए मनु राजा के दरबार में जाती हैं और कहती हैं कि वह मनु के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस पर मनु कहता है कि मामा से बच्चा नहीं हो सकता। मोना का यह मजाक घर में कुछ हल्के-फुल्के पल लेकर आता है। सभी इस मजाक को इंजॉय करते हैं। राजा बने ओम स्वामी भी कहते हैं कि वह मोना को इंसाफ दिलाएंगे। मनु भी मजाक मजाक में कहता है कि जिसको बच्चा हो गया उससे मेरा कोई मतलब नहीं है। सभी मोना के इस मजाक का हिस्सा बनते हैं और इस मस्ती को इंजॉय करते हैं। अपने नाटक को मदेजार बनाने के लिए मोना सबके सामने उल्टी करने का भी नाटक करती हैं।
ये तो सिर्फ मजाक था लेकिन इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। अगर आप बिग बॉस को फॉलो करते हैं तो आप जानते होंगे इससे पहले भी इस शो पर कई लव स्टोरीज शुरू हुई हैं।
Tonight’s task is a lot of fun!
Catch @monalisaantara at her best here! #video #bb10 https://t.co/3ZuP0spDpw— Bigg Boss (@BiggBoss) November 1, 2016
वीडियो:Movie Review- प्यार, दोस्ती, रोमांस और एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन पैकेज है ‘ऐ दिल है मुश्किल’

