CAA, Anupam Kher: सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में सहमती-असहमति का माहौल है। कई जगह विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। वहीं अनुपम खेर ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के विरोधियों पर तीखा तंज कसा है। अनुपम खेर का कहना है कि ऐसे लोगों को मामूली जरूरी चीजों का इस्तेमाल (जैसे GST कैसे भरना है या शौचालय कितना जरूरी है)  करना और जीवन में महत्व तो पता नहीं हैं और उन्हें NRC और CAA समझ आगया वह भी दो दिनों में।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अनुपम कहते हैं- ‘जानते हैं, धन्य है मेरे देश के कुछ महानुभव, वाकयी धन्य हैं। बहत्तर सालों से ट्रैफिक नियम समझ नहीं आ रहे हैं। 3 साल से GST कैसे भरना है ये नहीं समझ आया। खुले में शौच नहीं करें..ये सिखाने में अरबों का विज्ञापन करना पड़ता है। लेकिन सीएए (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) 2 दिन में समझ गए दोस्तों। NRC इन्हें आने से पहले ही समझ आ गया है। आप इसे शेयर करें। हमें लोगों को सिखाना है समझाना है क्या सही है क्या गलत है।’

अनुपम ने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- ”कभी कभी कुछ लोगों को समझाना ज़रूरी कि जो वो समझ रहे है या समझने की ऐक्टिंग कर रहें या लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है वो बिल्कुल ग़लत है। मेरा मतलब CAA और NRC से है। आप तो समझ गए ना!! shareit”। देखें वीडियो:-

बता दें, बॉलीवुड के कई सितारे CAA, NRC को लेकर विरोध में नजर आ रहे हैं। इनमें स्वरा भास्कर, जावेदअख्तर फरहान अख्तर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कोलकाता पहुंची थीं। यहां बुक फेयर पहुंचने के दौरान उन्होंने कहा कि ‘हमने मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू करने में काफी देर की। इसकी शुरुआत तब होजानी चाहिए थी जब मोहम्मद अखलाक की मॉब लिंचिंग और हत्या हुई थी।’