बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर एक दूसरे से बेहद प्यरा करते थे। दोनों के प्यार के चर्चे अक्सर मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में हुआ करते थे। ये जोड़ी शादी के बाद भी एक नए कपल की तरह एक दूसरे से प्यार करती नजर आती थी। इन्होंने अपने बीच के प्यार को कभी भी किसी से छिपाने की कोशिश नहीं की। बोनी एक फेमस निर्माता हैं तो श्रीदेवी एक चर्चित एक्ट्रेस थीं। बोनी को श्रीदेवी से पहली नजर में प्यार हो गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी को प्रपोज करने कि लिए बोनी ने दस साल लगाए थे। उन्होंने दस साल के इंतजार के बाद श्रीदेवी के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। इस बात का खुलासा खुद बोनी ने एक टीवी शो के दौरान किया था।

श्रीदेवी कुछ साल पहले सलमान खान के शो दस का दम में एक गेस्ट के रूप में पहुंचीं थीं। वहां उन्होंने शो की शुरुआत में सलमान से शर्त रखी कि मैं यह शो अपने वॉन्टेड कंपेनियन के साथ ही खेलूंगी। सलमान ने पूछा कि कौन है आपका कंपेनियन तो श्रीदेवी ने बोनी का नाम लिया। शो में सलमान ने बोनी और श्रीदेवी से पूछा कि सबसे पहले आई लव यू किसने कहा था? किसने प्यार का इजहार किया था? इसके जवाब में बोनी ने कहा, ‘मैंने। मैंने पहले दस साल तक खुद के साथ यह बोलने की रिहर्सल की। इसके बाद श्रीदेवी से कहा। मैंने 1985 से 1994 तक यह सिर्फ वन साइडेड लव था’।

Home Photos Picture Gallery 3 बंगले और 7 कारों की मालकिन थीं श्रीदेवी, 90 के दशक में लेती थी 1 करोड़ फीस, देखें तस्वीरें

श्रीदेवी खुद को काफी फिट रखा करती थीं। उन्होंने कई बार कहा था कि वह बोनी को फिट देखना चाहती हैं। सलमान के शो में बोनी ने इससे जुड़ी भी एक इंट्रस्टिंग बात शेयर की।
उन्होंने कहा, ‘मैंने जब प्रपोज किया और श्रीदेवी ने प्यार को कबूल किया तब मैंने सोचा कि अब मैं इन्हें अपना असली रूप दिखाता हूं। मैंने जिम जाना शुरू किया और करीब 20 से 22 किलो वजन कम कर लिया था और अपने शेप में आ गया था, लेकिन शादी के बाद इनके प्यार और खाने की वजह से मैं ऐसा हो गया’। इस शो में बोनी ने यह भी बताया था कि वह ही
पहले निर्माता हैं जिन्होंने फिल्म के लिए श्रीदेवी को दस लाख का अमाउंट दिया था। बोनी ने कहा कि श्रीदेवी की मां ने कहा कि वह दस लाख में ही फिल्म साइन करने देंगी। मैंने उन्हें
मना कर दिया फिर मैंने उन्हें दस के बदले 11 लाख रुपए दिए थे। वह यह देख कर चौंक गई थीं।

https://www.jansatta.com/entertainment/