बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का बर्थडे सिर्फ उनके लिए ही नहीं उनके फैन्स के लिए भी काफी स्पेशल होता है। बॉलीवुड के मशहूर सितारे अपने बर्थडे पर भले कहीं भी रहें, लेकिन उनके फैन्स उनसे मिलने पहुंच ही जाते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जब 51 साल के हुए तो उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने बर्थडे पर अपने फैन्स से उनकी शुभकामनाएं लेते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने यह वीडियो भारत में शूट नहीं किया था। वह देश से बाहर थे लेकिन फिर भी उनके फैन्स उनसे मिलने पहुंच ही गए। अगर राशिफल की बात करें तो एक वेब पोर्टल के मुताबिक जिनका जन्मदिन 1 नवंबर से 22 नवंबर के बीच पड़ता है उनकी राशि आम तौर पर स्कॉर्पियो (वृश्चिक) होती है। यह लोग सफलता के साथ आगे बढ़ते हैं और बहुत ही लचीले स्वभाव के होते हैं। वहीं वे लोग जिनका बर्थडे 23 नवंबर से 30 नवंबर के बीच पड़ता है उनकी राशि सैग्टिटेरियस (धनु) होती है। तो क्या आप जानते हैं कि नवंबर महीने में किन-किन सेलेब्रिटीज का बर्थडे पड़ता है? आइए बताते हैं…
-1 नवंबर-
ऐश्वर्या राय बच्चन, तिस्का चोपड़ा, इलियाना डिक्रूज, पद्मिनी कोल्हापुरी
-2 नवंबर-
डायना पेंटी, शाह रुख खान
-3 नवंबर-
स्वरूप संपद
-4 नवंबर-
तब्बू
-7 नवंबर-
कमल हसन, नंदिता दास
-9 नवंबर-
पायल रोहतगी, सुबोध भावे
-10 नवंबर-
आशुतोष राणा
-11 नवंबर-
माला सिन्हां, जॉनी वॉकर
-13 नवंबर-
जूही चावला
-16 नवंबर-
आदित्य रॉय कपूर
-19 नवंबर-
सुष्मिता सेन
-20 नवंबर-
तुषार कपूर
-21 नवंबर-
नेहा शर्मा
-22 नवंबर-
कार्तिक तिवारी
-23 नवंबर-
साजिद खान
-25 नवंबर-
राखी सावंत
-26 नवंबर-
अर्जुन रामपाल
-27 नवंबर-
बप्पी लहरी
-28 नवंबर-
यामी गौतम, ईशा गुप्ता, प्रतीक बब्बर
-30 नवंबर-
मुरली शर्मा