बॉलीवुड में एक एक्टर के लिए यह जरूरी होता है कि वह स्क्रीन पर हर बार कुछ अलग लगे। उसके रोल से लेकर लुक तक कोई न कोई बदलाव आए। इसे कई बार एक्टर्स चैलेंज के तौर पर भी लेते हैं, तो कुछ अलग ट्राय करने का सोचते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्होंने अपने आप को स्क्रीन पर कुछ अलग तरह से प्रेजेंट किया। एक्सपेरिमेंट के लिए इस दौरान वह बड़े पर्दे पर महिला के रूप में भी नजर आए। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल के जरिए स्क्रीन पर कुछ अलग कर के दिखाया। इसके चलते वह बड़े पर्दे पर महिला बनकर भी दर्शकों के सामने आए।

बॉलीवुड स्टार कमल हसन ने फिल्म चाची 420 में एक महिला का किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें खूब सराहा गया। वहीं फिल्म में चाची के किरदार को बच्चों ने भी खूब पसंद किया। आज भी चाची 420 फिल्म को खूब पसंद किया जाता है।

गोविंदा एक वर्सटाइल एक्टर हैं, उनसे कुछ भी करवा लीजिए, वह कभी चूकते नहीं हैं। गोविंदा ने भी सिल्वर स्क्रीन पर महिला का किरदार निभाया। जब वह महिला के किरदार में दर्शकों के सामने आए, तो दर्शक इस दौरान हंस-हंस कर लोटपोट हो गए। गोविंदा की फिल्मों के ऐसे कई सीन हैं जिसमें वह लेडीज गेट-अप में नजर आए, इनमें से कुछ फिल्में में वह कामेडी करते दिखे -जैसे राजा बाबू, आंटी नंबर वन।

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शिनिस्ट की डेफिनेशन माने जाने वाले आमिर खान को भी पर्दे पर महिला किरदार में देखा गया। स्क्रीन पर महिला के अवतार में आमिर जबरदस्त लग रहे थे। हिंदी फिल्म ‘बाजी’ का गाना ‘डोले डोले दिल’ में आमिर गर्ल लुक में डांस करते हुए दिखे। तो वहीं वह टाटा स्काय और कोका-कोला की एड में भी महिला के किरदार में स्क्रीन पर आ चुके हैं।

एक्टर रितेश देशमुख बॉलीवुड में एक ऐसे कलाकार हैं जो लेडीज गेट-अप में सबसे ज्यादा पसंद किए गए। फिल्म ‘अपना सपना मनी मनी’ में रितेश जब स्क्रीन पर महिला का अवतार लेकर आए तो दर्शकों ने उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया। रितेश को इस गेट-अप में दर्शकों का बहुत प्यार मिला। वहीं रितेश पहली नजर में पहचान में ही नहीं आए।

श्रेयस तलपड़े की एक्टिंग स्किल्स बहुत अमेजिंग हैं। वहीं वह भी जब गर्ल लुक में दर्शकों के सामने आते हैं तो सबको अपना दीवाना बना देते हैं। फिल्म ‘पेयिंग गेस्ट’ में उन्होंने ये खास अवतार लिया था। इसके बाद वह गर्ल लुक के लिए काफी फेमस हुए। वह कहते हैं कि ‘महिला होना अपने आप में ही एक कला है।’

इंडस्ट्री के गुड लुकिंग एक्टर शाहिद कपूर भी फिल्म में लेडीज लुक ट्राय कर चुके हैं। फिल्म ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ में शाहिद ने गर्ल गेट-अप लिया था जिसमें वह अमेजिंग लग रहे थे।

पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाने को लेकर बॉलीवुड में बहुत पुराना चलन है। इसके चलते स्क्रीन पर दिग्गज कलाकार शम्मी कपूर भी महिला बन कर दर्शको के सामने आ चुके हैं। साल 1963 में फिल्म ‘ब्लफ-मास्टर’ में शम्मी कपूर लड़की बने नजर आए थे।