बिपाशा बसु बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। हाल ही में एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी के बंधन में बंधीं बिपाशा अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए पैशिनेट होने के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि बचपन बिपाशा उतनी खूबसूरत नहीं थी जितनी वह आज दिखती हैं, बल्कि उनके चेहरे को लेकर लोग उनका मजाक तक बनाया करते थे। हाल ही में फिल्म एलोन और राज 3 में नजर आईं बिपाशा अपने परिवार को लेकर बहुत संजीदा हैं। वह हर मामले में अपने परिवार को प्राथमिकता देती हैं। उनके पारंपरिक मिजाज को उनकी शादी के दौरान भी देखा गया, जब वह अपनी शादी के दौरान हर रीति रिवाज को गंभीरता से पूरा करती नजर आईं।
बिपाशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर आम तौर पर चर्चा में बनी रही हैं। सबसे पहले वह मॉडल-एक्टर डिनो मोर्या के साथ रिश्ते में थी, इसके बाद वह बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ रिलेशन में आईं और अब उन्होंने करण सिंह ग्रोवर का हाथ थामा है। बिपाशा को बचपन में उनके दोस्त लेडी गुंडा के नाम से भी जानते थे। ऐसा उनकी डार्क कलर टोन और उनकी फिट पर्सनैलिटी के चलते होता था। जहां तक बिपाशा के करियर का सवाल है तो उन्होंने कभी भी एक्टिंग की दुनिया में आने के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। उन्हें लगता था कि उनकी डार्क टोन और लुक्स के चलते उन्हें इस क्षेत्र में कामयाबी नहीं मिलेगी। अतः वह एक डॉक्टर बनने का ख्वाब बुन रही थीं। लेकिन शायद उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था, उन्हें जब इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने का मौका मिला तो उन्होंने पढ़ाई छोड़ कर एक्टिंग को ही अपना पेशा बनाने का फैसला कर लिया।
आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस बिपाशा बसु की कुछ शानदार तस्वीरें…