मीटू आंदोलन ने बॉलीवुड से लेकर मीडिया और पॉलिटिक्स में भूचाल ला दिया है। तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाने के बाद कई महिलाओं ने अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं को सामने रखा है। हाल ही में बीजेपी के मंत्री एम जे अकबर ने भी इस मूवमेंट के दबाव में इस्तीफा दे दिया है। एम जे अकबर पर 20 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर भी चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन महिलाओं में सलोनी चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस भी शामिल हैं।
डायरेक्टर साजिद खान पर लगे आरोपों के बाद बॉलीवुड के कई एक्टर्स स्तब्ध हैं। जहां फरहान अख्तर, सैफ अली खान और साजिद की बहन फराह खान ने इस मामले में हैरानी जताई है वही बिपाशा बसु ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है। बिपाशा ने साजिद के साथ फिल्म हमशक्लस में साथ काम किया था। उन्होंने साजिद के साथ अपने अनुभवों को ट्वीटर पर शेयर किया है।
I am glad that women are speaking up about the atrocities of these men with power and clout… but nothing of that sort happened with me…it was just his general attitude toward women that would disturb me on set- he cracked lewd jokes openly and was pretty rude to all girls .
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) October 12, 2018
उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा- तनुश्री को मुबारकबाद क्योंकि उनकी वजह से आज महिलाएं सामने आकर खुल कर बोल रही हैं। मगर मेरे साथ कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ। साजिद खान का सेट पर महिलाओं के प्रति व्यवहार अजीब होता था जो मुझे काफी परेशान करता था। साजिद गंदे जोक्स किया करते थे और महिलाओं के प्रति वो असभ्य था।
I was told by all nt 2 say anything 2 him n stoop to his level- so I quietly finished my work as a professional and explained my stance to the producers .. that I couldnt associate myself with this film anymore as I could lose my temper any moment.
— Bipasha Basu (@bipsluvurself) October 12, 2018
बिपाशा बसु ने साजिद खान के साथ फिल्म ‘हमशक्ल्स’ की थी। उन्होंने अपने ट्विट पर ये भी कहा कि मुझे सेट पर सभी ने साजिद को किसी भी तरह का जवाब देने से मना किया गया था इसलिए मैंने चुपचाप पेशेवर तरीके से अपना काम पूरा किया और फिल्म निर्माता को अपना रुख समझाया कि मैं खुद को इस फिल्म के साथ नहीं जोड़ सकती। मैं अपनी बेइज्जती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती। इस फिल्म के बाद मैंने तय किया कि उसके साथ कभी काम नहीं करूंगी।