Bigg Boss 13, Punjabi Songs: बिग बॉस के घर में पंजाब की सिंगर शहनाज गिल ने कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी तो ‘हॉली हॉली’ शो ने अचानक से तेजी पकड़ ली। शहनाज गिल शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। अपने नटखट अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वालीं शहनाज ने बेशक घर के अंदर कम गाने गाकर लोगों को एंटरटेन किया हो, लेकिन घर से बाहर असल दुनिया में वह किसी रॉकस्टार से कम नहीं हैं।
जी हां, शहनाज गिल के एक से बढ़कर एक वीडियो सॉन्ग्स हैं जिनमें शहनाज न सिर्फ गाना गाती दिखती हैं बल्कि जबरदस्त डांस भी करती हैं। हम आपको यहां दिखा रहे हैं शहनाज गिल के हिट पंजाबी नंबर्स जिन्हें शायद आपने कभी न देखा हो, पर हो सकता है कि आपने सुना हो।
शहनाज गिल का गाना Veham फैंस के बीच तब हिट हुआ जब वह बिग बॉस के घर के अंगर थीं। गाने के बोल हैं- वे तू शिकर दुपैरी तोड़ी यारी मुंडेया…।’ गाने को फैंस का खूब प्यार मिला जिसे अब तक यूट्यूब पर 54,045,369 लोग देख चुके हैं। 1.2 मिलियन लोग इस गाने को लाइक कर चुके हैं। वहीं शहनाज के इस गाने को हेट करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। गाने को अबतक 58 हजार लोग अनलाइक कर चुके हैं। देखें गाना:-
शहनाज गिल का SideWalk गाना भी पंजाबी सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आया। इस गाने को भी शहनाज ने अपनी आवाज दी है, इसमें वह अपना स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं। गाने को अब तक 5,274,858 व्यूज मिल चुके हैं। गाने को 272 हजार लाइक्स और 9.3 हजार लोगों के अनलाइक मिल चुक हैं।
शहनाज का गाने RANGE को 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को 3,661,413 बार देखा गया है।
पंजाबी पॉपुलर सिंगर गैरी संधू के गाने ‘हॉली हॉली गिद्दे विच नच’ में भी शहनाज गिल की झलक दिखी थी। बिग बॉस के घर में एंटर होने के बाद ही ज्यादातर लोग कहते नजर आए थे- ‘अऱे ये तो वहीं है हे बेबी गाने वाली लड़की’। इस गाने में शहनाज लाल रंग के पटियाला सलवार में पंजाबन बनी नजर आई थीं।
शहनाज के सॉन्ग Rakaan को भी 4,760,403 व्यूज मिल चुके हैं। यहां देंखें गाना

