कलर्स टीवी के चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन का ग्रांड प्रीमियर 16 अक्टूबर को शाम 9 बजे टीवी पर आएगा। यह जानकारी बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ले पोस्ट की गई है। यह एक छोटा सा लूप वीडियो है जिसमें बिग बॉस के होस्ट और अभिनेता सलमान खान हाथ से एक्स बनाते हुए ‘वार पे वार’ बोलत हैं। वीडियो के साथ लिखा है, ‘इस बार होगा वार पे वार, क्योंकि बिग बॉस 10 में सेलेब्स को देने टक्कर आम आदमी भी आ रहे हैं यार।’ बता दें कि शो के रेगुलर एपिसोड 17 तारीख से शाम 10.30 बजे चैनल पर प्रसारित होंगे। भले ही शो की टीआपी अच्छी रहती है लेकिन आंकड़े बताते हैं कि शुरू से लेकर अब तक सीजन बढ़ने के साथ शो की टीआरपी गिरी है, जिसके चलते मेकर्स ने शो में काफी प्रयोग किए हैं। इस बार शो में आम लोग नजर आएंगे जिनके लिए कहा जा रहा है कि उनकी टक्कर सेलिब्रिटीज से कराई जा सकती है।
Iss baar hoga vaar pe vaar, kyunki #BB10 mein celebs ko dene takkar aam aadmi bhi aa rahe hain yaar! Tune-in to @ColorsTV on 16th Oct, 9PM. pic.twitter.com/9vdlw09p7f
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 4, 2016
शो का प्रमोशन भी जोरो पर है, तब से लेकर अब तक मेकर्स ने कई सारे प्रोमो जारी किए हैं जिनमें बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान विभिन्न भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। शो के पहले प्रोमो में सलमान एस्ट्रनॉट लुक में नजर आए जिसके बाद धीरे-धीरे करके कई प्रोमो जारी किए गए। हाल ही में जारी किए गए शो के चौथे प्रोमो में सलमान फनी अंदाज में नजर आ रहे हैं। जो चीज प्रोमो में सबसे दिलचस्प है वह है सलमान का लुक। ऐसा लगता है कि उनका लुक फिल्म ‘इंडियाना जोन्स’ से इंपायर्ड है। वह सर पर जियोलॉजिस्ट्स जैसी टोपी और हाथ में मशाल लिए हुए हैं। जब से कलर्स टीवी के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 10 के प्रोमो जारी हुए हैं तब से यह कयास लगाया जाना जारी है कि शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी होंगे। जिन लोगों के नाम अब तक सामने आ रहे थे उनमें से ही एक नाम था अभिनेता कबीर बेदी का। उनके फैन्स इस बात की पुष्टि का इंतिजार कर रहे थे। लेकिन उनके फैन्स के लिए बुरी खबर यह है कि कबीर बिग बॉस 10 में नहीं होंगे।
Read Also:
https://twitter.com/rajcheerfull/status/771968705689518081?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/rajcheerfull/status/769389368612040704?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/rajcheerfull/status/779584053850804224?ref_src=twsrc%5Etfw