टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। सलमान खान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट को उनकी गलतियां बताने का काम लगातार कर रहे हैं। बिग बॉस के हर सीजन में ऐसा देखने को मिलता है कि कोई कंटेस्टेंट सभी के निशाने पर रहता है और उसका खूब जिक्र चलता है। हालिया सीजन में ऐसी प्रतियोगी तान्या मित्तल हैं। फैंस उनके गेम को पसंद कर रहे हैं, तो हेटर्स उनके ऊपर सबसे ज्यादा निशाना साधते हैं। वीकेंड का वार से पहले अब तान्या ने अपने खेलने का तरीका बदल लिया है।

तान्या मित्तल अपनी बातों और दावों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई थी। शायद यही कारण है कि अब वह अपना गेम प्लान बदलती नजर आ रही हैं। भाईजान ने तान्या के रोने पर सवाल खड़े किए थे। इसके चलते अब तान्या की दोस्ती और दुश्मनी में भी बदलाव होता नजर आ रहा है। 

तान्या मित्तल ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

मालती चाहर की एंट्री जब बिग बॉस हाउस में हुई थी, तो उन्होंने तान्या को रियलिटी चेक दिया। इतना ही नहीं, तान्या भी मालती को ज्यादा पसंद नहीं करती थी, लेकिन अब लग रहा है कि दोनें के बीच के रिश्ते में बदलाव हो सकता है। बीते एपिसोड में यह देखने को मिला कि तान्या और मालती के बीच बातचीत शुरू हो गई है। इससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तान्या ने मालती संग बॉन्डिंग बनाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दिवाली वीकेंड पर फैमिली के साथ देखें ये कॉमेडी फिल्में, IMDb पर मिली है तगड़ी रेटिंग

दरअसल, बिग बॉस के अंदर सबसे बड़ी जंग राशन को लेकर होती है। हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि राशन कम आने की वजह से बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट मालती के ऊपर गुस्सा दिखाने लगे। यह सब देखकर तान्या ने मालती के पास जाना जरूरी समझा। इतना ही नहीं, उन्होंने मालती को खाना खाने के लिए मनाया। फिर मालती ने भी अपनी बातें तान्या के साथ शेयर की। यह सब देखने के बाद हर किसी को लग रहा है कि तान्या और मालती के बीच आने वाले दिनों में दोस्ती का रिश्ता देखने को मिल सकता है।

क्या सलमान खान फिर लगाएंगे तान्या की क्लास?

बीते वीकेंड का वार में सलमान खान के निशाने पर तान्या मित्तल जरूर आई थी, लेकिन अब लग रहा है दिवाली वाले वीकेंड का वार में भाईजान उन्हें ज्यादा नहीं सुनाएंगे। हालांकि, यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तान्या और मालती की दोस्ती पर बात जरूर हो सकती है।