BIGG BOSS 13: बिग बॉस के घर में शुरुआत में भले ही पारस छाबड़ा सारी गर्ल्स के फेवरेट थे लेकिन धीरे-धीरे उनका कैरेक्टर सामने आ रहा है। बीते दिन के एपीसोड में जब सभी हाउसमेट्स आपस में बात कर रहे थे तब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि क्या तुम लोग जानते हो? कि पारस पर सनी लियोनी ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। यह बात सुन सब घर वाले शौक हो जाते हैं। गौरतलब है कि रागिनी एमएसएस अभिनेत्री ने साल 2015 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में पारस पर उनके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने बताया था कि पारस शूटिंग के दौरान उन्हें गंदी नजरों से देखते थे और नॉनवेज जोक भी सुनाते थे। सनी का कहना है कि पारस ने उन्हें छूने भी कोशिश की थी।
मामला यहां तक पहुंच गया था कि शूटिंग के सेट पर सनी अपने पति डेनियल के साथ आनी लगी थीं। जब एक्ट्रेस अपने पति के साथ पहुंचती थी तो वह सेफ फील करती थीं, क्योंकि तब उन्हें कोई नहीं घूरता था। बाद में सनी ने splitsvilla शो निर्माताओं से पारस को न बुलाने की बात कही थी। सनी ने पारस को बड़ा ठर्की बताया था।
बिग बॉस के घर में भी हमेशा गर्ल्स के बीच घिरे नजर आते हैं। शुरुआत में वह अपना फेवरेट माहिरा शर्मा को बताते रहे और बाद वह शहनाज गिल के भी करीब आते दिखे। लेकिन अब वह शहनाज से अलग हैं और बाकी महिला कंटेस्टेंट से लड़ते झगड़ते दिखते हैं। पारस ने अपने करिअर में तमाम गर्ल्स को डेट कर चुके हैं लेकिन किसी के लिए वह कभी सीरियस नहीं दिखे।
वर्तमान में अकांक्षा पुरी खुद को पारस की गर्ल फ्रेंड बताती हैं। हालांकि घर में वह शायद ही कभी अकांक्षा को याद करते हों। सलमान के शो में उन्होंने घर में घुसने से पहले ही खुद को संस्कारी प्ले बॉय बताया था, लिहाजा अब दर्शकों को असली पारस समझ आ रहा है।

