Bigg Boss 12 की विनर रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। इस बात की जानकारी भले ही दीपिका या उनके शो-मेकर्स ने न दी हो लेकिन इब्राहीम ने जरूर दे दी। हाल ही में दीपिका के पति शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हॉस्टिपल के बैड पर लेटी दिख रही हैं। तस्वीर में शोएब अपने हाथ पर दीपिका का सिर रखे हुए हैं। शोएब ने तस्वीर शेयर दीपिका के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, बस अब जल्दी से ठीक हो जाओ यार बच्चा…जल्द रिकवरी के लिए भगवान से दुआ!  दीपिका ने 2018 में शोएब से शादी की थी। शोएब दीपिका के दूसरे पति हैं। उनके पहले दीपिका की 2013 में रौनक मेहता से शादी हुई थी लेकिन ये रिश्ता दो साल में भी टूट गया था।

इससे पहले शोएब ने इंस्टा स्टोरी पर भी दीपिका को दवा पिलाते हुए तस्वीर शेयर की थी।

2015 में दीपिका ने रौनक को तलाक दिया और बाद में अपने करिअर पर फोकस करने लगीं। दीपिका इन दिनों ‘कहां तुम कहां हम ‘में अभिनय करते दिख रही हैं। इस सीरियल में वो सोनाक्षी का किरदार अदा कर रही हैं।

टीवी सीरियल की दुनिया में दीपिका ने ससुराल सिमर का के जरिए लोकप्रियता पाई थी। शो में सिमर भारद्वाज बनीं दीपिका के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसके अलावा उन्होंने अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, कयामत की रात, इंटरटेनमेंट की रात जैसे शो में भी काम किया है।

धारावाहिक से अलग दीपिका ने Jhalak Dikhhla Jaa 8, Nach Baliye 8 और Bigg boss किया। रियलिटी शो बिग बॉस की वह विनर बनीं। इन तमाम शो के अलावा दीपिका ने कॉमेडी नाइट विद कपिल, बालिका वधू, स्वरागिनी और झलक दिखला जा सीजन 7 जैसे तमाम शो में स्पेशल अपीरियंस के तौर पर दिखीं। दीपिका ने एक फिल्म में भी काम किया है, जिसका नाम Paltan है। फिल्म में उन्होंने कैप्टन पृथ्वी सिंह डगर का किरदार निभाया था।