Bigg Boss 12: सलमान खान का शो बिग बॉस 12 रविवार से शुरू हो चुका है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स अपने अलग-अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच बिहार के दीपक ठाकुर सभी के फेवरेट बन गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर दीपक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके भोलेपन और मासूमियत ने लोगों के दिलों के छू लिया है। वीडियो में दीपक बिग बॉस हाउस के वॉशरूम में हैं और वहां की चीजों और डेकोरेशन को देखकर चेहरे पर हैरानी का भाव है। वीडियो को कलर्स चैनल ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

वीडियो में दीपक बाथरूम में रखे जकूजी (Jacuzzi) को देखकर खुद से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दीपक को जकूजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है इस बात का जिक्र वे अपनी पार्टनर उर्वशी वाणी से करते हैं। वीडियो में दीपक वॉश बेसिन के पास लगे डिजाइनर नलों और लाइटों का भी जिक्र करते हैं। दीपक कहते हैं, नल से भी लाइट निकल रही है, ऐसा कहां होता है। उर्वशी दीपक की बात सुनकर हंस पड़ती हैं। ये वीडियो बेहद फनी है, जिसे देखकर दर्शक इसे शेयर किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। यह एपिसोड आज रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

https://twitter.com/Gupta_21_/status/1041626230917742592?

https://twitter.com/aditya_singh_kv/status/1041628577505075200?

एक यूजर ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा- यह लड़का सभी का फेवरेट बनने वाला है। बेहद स्वीट और इनोसेंट लड़का है। बिग बॉस में ऐसे ही लोग पसंद किए जाते हैं। यह बहुत आगे जाएगा क्योंकि यह अकेला नहीं इसके साथ पूरा बिहार है। ऐसे ही कई सारे यूजर्स ने दीपक के सपोर्ट में कमेंट्स किए हैं। बता दें कि दीपक ठाकुर ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में ‘फ्रस्टियाओ नहीं मोरा’ गाना गाया था। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मुक्का बाज’ में भी आवाज दी है।

Bigg Boss 12: सुखविंदर, मीका के साथ भी परफॉर्मेंस दे चुकी हैं अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू