टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 11 की विजेता बनीं शिल्पा शिंदे इस एक मामले में अपनी प्रतिद्वंदी हिना खान से पिछड़ गई हैं। दरअसल शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे को जितने पैसे मिले हैं उससे ज्यादा पैसे हिना खान को हारने पर मिल गए हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा ही कुछ हुआ है। फिल्मी खबरों के पोर्टल स्पॉट ब्वॉय की मानें तो शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे को कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपए मिले हैं। इस राशि में वो 44 लाख भी जुड़े हैं जो शो की प्राइज़ मनी थी। वहीं हिना खान के खाते में शो हारने के बाद भी 1 करोड़ 75 लाख रुपए आए हैं। इस हिसाब से इन दोनों कंटेस्टेंट्स को मिले चेक में लगभग 46 लाख रुपए का अंतर है।
शो के साथ हिना खान के कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें शुरू के 10 हफ्तों तक घर में बने रहने के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए तय किये गए थे। वहीं अंत के 5 हफ्तों के लिए कुल 50 लाख रुपए मिलने थे। इस हिलाब से हिना खान की 15 हफ्तों की कुल राशि 1.75 करोड़ रुपए बनती है।
शिल्पा शिंदे के साथ शो के आयोजकों का जो कॉन्ट्रैक्ट हुआ था उसके मुताबिक शुरू के 10 हफ्तों तक घर में बने रहने के लिए प्रति हफ्ते 6 लाख के हिसाब से 60 लाख तय किये गए थे। 10 वें हफ्ते के बाद उन्हें प्रति हफ्ते 5 लाख मिलने थे जो कि कुल 50 लाख रुपए बनते हैं। विजेता बनने के कारण उन्हे 44 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली। इन सबको जोड़कर भी वह हिना खान से पीछे रह गईं। शिल्पा को कुल 1.29 करोड़ का चेक प्राप्त हुआ है।

