बिग बॉस के घर में शुक्रवार के एपिसोड में कैप्टंसी टास्क खेला जाता है। इस बार टास्क में लव, प्रियांक, हिना और शिल्पा कंटेंडर बने हैं। मुकाबला इन चारों के बीच में होता है। टास्क में एक फ्रेम के अंदर इन चारों को खड़ा कर दिया जाता है। घरवालों को इनमें से नापसंद कंटेंडर को फ्रेम से बाहर करने की कोशिश में लगे रहना होता है। इस बीच पुनीश, आकाश एक दूसरे के कंटेंडर्स को खूब परेशान करते हैं। पुनीश प्रियांक को फ्रेम से बाहर गिराने के लिए कभी पाउडर तो कभी तेल उनके पैरों पर गिराते हैं।

वहीं विकास प्रियांक की कंटेंडरशिप को बचाने के लिए अपने हाथों से प्रियांक के जूते के तलवे साफ करते हैं ताकि वह फ्रेम से फिसले नहीं। इसके अलावा घर के अंदर लक्जरी बजट टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस घर सदस्यों को पूछते हैं कि इस बार के टास्क में कमजोर कड़ी कौन था। जेल के अंदर जाने के लिए घर अर्शी, आकाश और विकास का नाम लिया जाता है। विकास पहले ही कह देते हैं कि अगर जेल के अंदर आकाश ने उनसे फालतू बात की, या उन्हें परेशान किया तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

आकाश भी जेल के अंदर प्रण लेकर जाते हैं। वह कहते हैं कि वह विकास को जेल में जीने नहीं देंगे। लेकिन जेल के अंदर जाने बाद दोनों के बीच गहमागहमी हो जाती है। विकास पहले तो शांत रहते हैं। लेकिन आकाश विकास को इतना सताते हैं कि विकास अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाते।

पहले तो विकास आकाश को परेशा न करने के लिए उन्हें किस करने के लिए आगे आते हैं। आकाश विकास को धक्का देते हैं। इस बीच विकास अपना गुस्सा संभाल नहीं पाते और आकाश को जबरदस्त धक्का देते हैं। इस पर आकाश कुर्सी के ऊपर उछल कर गिर पड़ते हैं। बाद में आकाश भी बदला लेने के लिए विकास से हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं।