रिएलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है। इसकी वजह से लोगों को बातें करने का एक और नया मौका मिल गया है। रोज इस विवादित शो में कुछ ना कुछ मसाला देखने को मिलता रहता है। हर बीतते एपिसोड के साथ यह बेहतर होता जा रहा है। पिछली रात आया इस शो का एपिसोड भी काफी ड्रामे और झगड़े से भरा हुआ था। जी हां, बिग बॉस के 8वें दिन सात कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। जिसमें सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा, रोहन मेहरा, मोना लीसा और आम आदमी कंटेस्टेंट में मनु पंजाबी, आकांक्षा शर्मा, नीतिभा कौल और मानवीर गुर्जर को नॉमिनेट किया गया है। लेकिन क्या आपके लिए ये बात चौंकाने वाली नहीं है कि सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी करने वाले स्वामी ओमजी का नाम नॉमिनेट नहीं किया गया। ये एक मिस्ट्री ही है कि स्वामीजी का नाम नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल नहीं था। यहां तक कि नॉमिनेशन प्रोसेस में किसी ने उनका नाम तक नहीं लिया।
बेटी मिशा के बारे में बोले शाहिद कपूर; कहा- “चाहता हूं कि मेरी बेटी को मुझपर गर्व हो”
इसकी वजह यह है कि अपनी बेटी प्रियंका जग्गा के घर से बाहर जाने के बाद स्वामीजी सेलिब्रिटी के साथ बेहतर बॉन्ड बनाने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे वो गौरव चोपड़ा के साथ योगा सीखने की बात हो या फिर मोना लीसा के डांस पर कॉम्पलिमेंट देने की। स्वामीजी हर तरीके की कोशिश कर रहे हैं। लोपमुद्रा राउत और रोहन मेहरा को ओमजी के साथ की कई गंभीर परेशानियां हैं लेकिन नॉमिनेशन के समय उन्होंने स्वामी का नाम तक नहीं लिया। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि स्वामीजी जितने दिखते हैं उससे ज्यादा स्मार्ट हैं।
Read Also: टीवी एक्टर और बिग बॉस का ये कपल करने जा रहा है जल्द शादी
बता दें कि ‘बिग बॉस’ में इस हफ्ते की नॉमिनेश की घोषणा होती हैं। यहां सेलिब्रिटी, इंडिया वालों में से दो को नॉमिनेट कर सकते हैं। इसी तरह इंडिया वाले सेलिब्रिटी में से दो को नॉमिनेट कर सकते हैं। ये एक डायरेक्ट नॉमिनेशन प्रक्रिया है जिसमें उन्हें फोम की प्लेट को चेहरे पर लगाकर डायरेक्ट नॉमिनेट करना है। प्रक्रिया के शुरुआत में मनवीर, गौरव और रोहन को नॉमिनेट करते हैं। रोहन, मनु और मनवीर को नॉमिनेट करती हैं। नीतिभा, लोपा और मोना को नॉमिनेट करती हैं वहीं बानी, मनवीर और मनु को नॉमिनेट करते हैं। ओमजी, गौरव और बानी को नॉमिनेट करते हैं। लोपा यहां नीतिभा और मनवीर को नॉमिनेट करती हैं। आकांक्षा यहां राहुल और मोना को नॉमिनेट करती हैं। राहुल ओमजी और आकांक्षा को नॉमिनेट करते हैं। मनु यहां रोहन और गौरव को नॉमिनेट करते हैं। मोना आकांक्षा और नीतिभा को नॉमिनेट करती हैं। लोकेश, मोना और गौरव को नॉमिनेट करते हैं। गौरव, मनु और मनवीर को नॉमिनेट करते हैं। नवीन, रोहन और गौरव को नॉमिनेट करते हैं। करण यहां मनवीर और मनु को नॉमिनेट करते हैं।
Read Also: बिग बॉस के घर में आज किसने किसे किया नॉमिनेट, जानिए