Bigg Boss 10 का प्रोमो शनिवार (27 अगस्त) रिलीज हो गया है। यह मशहूर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का नया सीजन है। इसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान को देखा जा सकता है। प्रोमो में सलमान खान ने एक एस्ट्रोनॉट की ड्रेस पहनी हुई है। उन्हें अंतरिक्ष जैसी किसी जगह पर दिखाया गया है। वह मानव के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र करते हैं। वीडियो में सलमान को ‘जब चांद पर जब पहला इंसान दिखा, अंडे से निकली मुर्गी’ जैसे डॉयलोग बोलते दिख रहे हैं। इस बार शो में आम लोगों को लेने की बात कही जा रही है। इसके बारे में पिछले प्रोमो में जानकारी भी दी गई थी। यह Bigg Boss 10 की यूएसपी (USP) है। प्रोमो में सलमान इसे एतिहासिक बता रहे हैं। इस प्रोमो को कलर्स के सीईओ राज नायक ने ट्वीट के जरिए शेयर किया है। इस बार के सीजन की टैगलाइन ‘इंडिया इसे अपना ही घर समझो’ रखी गई है।
बिग बॉस लोगों के बीच काफी मशहूर है। इसमें होने वाली लड़ाईयों से कौन वाकिफ नहीं है। सलमान खान ने अबतक बिग बॉस के 9 सीजनों में से 5 को होस्ट किया है। Bigg Boss season 9 अक्टूबर 11 से जनवरी 23 तक आया था। उस शो में प्रिंस नरूला की जीत हुई थी। बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं एक कन्टेस्टेंट ने सलमान को बंदर कहकर हाल में विवाद भी खड़ा कर दिया था। देखिए वीडियो-
https://twitter.com/rajcheerfull/status/769389368612040704
https://youtu.be/dHUhVjbv4s0