रिएलिटी शो बिग बॉस से पहले हफ्ते एलिमिनेट हुई कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने रविवार के एपिसोड में अचानक अपनी मौजूदगी दर्ज करवाकर सभी को चौंका दिया। इससे पहले दो बच्चों की मां प्रियंका दिल्ली में कई जगहों पर देखी गई थी। सबसे चौंकाना वाली बात ये है कि जग्गा उस वक्त दिखी जब सलमान खान ने गुडबाय कहते हुए शो को कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा के होस्ट भारती सिंह और करन वाही को सौंप दिया था। इसके बाद भारती और करन ने जग्गा का स्वागत किया। वो शो में किसी गेस्ट के तौर पर नहीं आई थीं। उन्होंने घर के किसी सदस्य के साथ बात भी नहीं की। उन्हें ऑन एयर ज्यादा स्पेस भी नहीं दिया गया। कॉमेडियन भारती ने उनकी हंसी और आवाज का मजाक उड़ाया। इसके बाद एलिमिनेट होने से पहले उन्हें मिल रही अटेंशन के लिए धन्यवाद दिया।

इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय देवगन की ‘शिवाय’; जानिए कौन सी फिल्म देखना चाहते हैं दर्शक

भारती ने हॉर्स टास्क के दौरान पैंट्स में टॉयलेट करने की वजह से उनकी टांग खींची। वहीं करन वाही ने उनको मिल रही पॉपुलैरिटी के ऊपर मजाक बनाया। वाही ने कहा प्रियंका ने जग्गा को अपना नाम बदलने के लिए कहा है या वो अपना मोहनलाल रखने जा रही हैं। जग्गा स्टेज पर केवल 3-4 मिनट तक रुकीं। अब यह देखना होगा कि प्रियंका शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री मिलने वाली है या नहीं।

बता दें कि बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा घर से सबसे पहले बाहर होने वाले सदस्यों में सबसे पहली रहीं। घर में उनकी एंट्री एक आम आदमी के तौर पर थी, लेकिन उनका बर्ताव बिलकुल भी आम नहीं था। उनका एटिट्यूड किसी भी मामले में किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं था। इस विवादित शो में और शो से बाहर जितनी पब्लिसिटी प्रियंका जग्गा ने बटोरी उतनी शो के शायद किसी कंटेस्टेंट ने नहीं बटोरी होगी। जब शो के होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उन्हें हफ्ते भर में घर के भीतर हुई झिक-झिक और तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया तो उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उसे स्वीकार कर लिया। और जिस उद्देश्य से वह बिग बॉस के घर में आई थीं। हमें लगता है कि वह उद्देश्य पूरा हो गया है।