मनु पंजाबी के घर वापिस आने का इंतजार बहुत समय से लोगों के साथ ही बिग बॉस के घर रहने वाले कंटेस्टेंट्स को भी था। जब से वो घर से गए हैं तभी से लोग उनकी वापसी की राह देख रहे थे। रिएलिटी शो क दर्शक उन्हें टीवी पर वापस देखना चाहते थे। आखिरकार रविवार को वो घर वापस आ गए हैं। मनु को अपनी मां की अचानक मौत की वजह से घर से एक्टिज करनी पड़ी थी। जोधपुर में मनु को उनके फैंस के साथ देखा गया था। जहां वो अपनी मां के अंतिम संस्कार की क्रिया कर रहे थे। इसके बाद उनके गृहनगर जयपुर से कई फोटोज सामने आई थीं। उनके फैंस घर में उनकी वापसी से बहुत खुश हैं। लेकिन इससे पहले की आप कुछ ज्यादा एक्साइटेड हों थोड़ा इंतजार करें क्योंकि कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट है। मनु के अच्छे दोस्त मोनालीसा अंतरा और मनवीर गुर्जर को मनु से मिलने में अभी समय लगेगा। घर में एंट्री करने से पहले वो सीक्रेट रुम में कुछ समय के लिए रहेंगे।

जी हां वहीं रुम जहां प्रियंका जग्गा को रखा गया है। उन्हें साहिल आनंद के घर से जाने के बाद सीक्रेट रुम में भेजा गया है। अगले एपिसोड के प्रोमो में वो देखेंगी कि घरवाले उनके बारे में गलत बातें कर रहे हैं। बाद में घर के अंदर आने पर वो क्या करेंगी इसे हम सभी सोच सकते हैं। अब देखना होगा कि उस समय क्या होगा जब सीक्रेट रुम में मनु प्रियंका को ज्वाइन करेंगे। घर से बाहर होने से पहले सभी ने जग्गा को मनु के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा है। जब दोनों मजबूत कंटेस्टेंट मिलेंगे तो जाहिर सी बात है कि शो में इंटरनेट का लेवल बढ़ जाएगा।

बता दें कि बिग बॉस 10 के घर में एक बार फिर एक सदस्य को चुपचाप सिक्रेट रूम में भेज दिया गया है। इस बार जिस सदस्य को सिक्रेट रूम में रखा गया है वो हैं प्रियंका जग्गा। प्रियंका को रविवार के एपिसोड में घर से बेघर कर दिया गया। सभी घरवालों से कहा गया कि प्रियंका इस हफ्ते होने वाली दूसरी एलिमिनेशन हैं। प्रियंका से पहले साहिल आनंद इस हफ्ते घर से बाहर हो चुके हैं।