कलर्स टीवी के लोकप्रिय रिएलिटी शो का 10वां सीजन आज से शुरू होने जा रहा है। शो का पहला एपिसोड आज रात 9.30 बजे चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। दर्शकों में इस बात को लेकर काफी जिज्ञासा देखी जा रही थी कि हर बार कुछ अलग अंदाज में बनने वाला बिग बॉस का घर इस बार किस तरह का नजर आएगा। तो आपको बता दें कि ‘‘बिग बॉस’’ के घर की थीम बता दी गई है। दसवें सीजन की थीम मॉर्डन इंडियन पैलेस यानि आधुनिक भारतीय महल होगी। बता दें कि जहां तक घर की सजावट का सवाल है तो घर की भीतरी सजावट कलाकृतियों और बड़े बड़े कंदीलों से की गई है।

VIDEO: Bigg Boss 10: सामने आए 13 कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट; जानिए कौन होंगे बिग बॉस के मेहमान

इस बार बिग बॉस 10 का घर महाराष्ट्र के लोनावला में है। इसे निर्देशक उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता ने डिजाइन किया है। शो की मेजबानी सलमान खान करेंगे और इस बार शो के प्रतिभागियों में सेलिब्रिटियों के साथ-साथ आम लोग भी होंगे। मालूम हो कि यह 7वीं बार होगा जब बॉलीवुड के दबंग खान शो को होस्ट करेंगे। इस बार शो में बेडरूम में केवल सात लोगों के लिए बिस्तर उपलब्ध होंगे। इसमें चुनिंदा लोग ही जा सकेंगे। कन्फेशन रूम भी शाही अंदाज का है जिसमें हॉट सीट राजा के सिंहासन जैसी बनाई गई है। घर में जेल भी बनाया गया है जिसमें नियम तोड़ने वालों को रहना होगा।

READ ALSO: इस Hot Ex-Roadie ने कर ली है अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, अगले साल होगी शादी