‘कलर्स’ पर प्रसारित हे वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन के 28 अक्टूबर के एपिसोड में घर पर बिग बॉस, लोपामुद्रा को नवीन और लोकेश के बीच के टास्क के बारे में बताने को कहा। लोपा यहां बताती है नवीन ने टास्क जीत लिया है। नवीन यहां कैमरे के सामने आकर इंडिया वाले और सारी लड़कियों से माफी भी मांगते हैं। इंडिया वाले लोकेश को समझाते हैं कि उसके साथ कुछ बुरा नहीं होगा जबकि नवीन सबकी नजरों से गिर चुका है। गौरव यहां नवीन से बाते करते हैं कि वो उनसे कभी खाली समय में बात करना चाहेंगे।

मनु, मनवीर और बाकी लोग नवीन के बारे में बात करते है कि वो शातिर हैे। लोकेश यहां कहती हैं कि नवीन, मनु और मनवीर को भी नॉमिनेट करना चाहते हैं। ये बात मनवीर, नवीन से कहते हैं कि वो ऐसा कैसे कर सकते हैं। नवीन कहते हैं कि उसने जीतने के लिए ऐसा किया है। वो कहते हैं कि जब कल निगेटिव एक्टिविटी से सब खुश थे तो आज वे ही उनकी निगेटिव एक्टिविटी से खुश क्यों नहीं है। ओमजी कहते हैं कि प्यार और जंग में सब जायज है। नवीन यहां मोना से कहते हैं कि मनु ने कहा था कि वे ओमजी की जगह जेल के अंदर चले जाते तो अच्छा होता। ये सुन कर मोना को अच्छा लगता है। लेकिन फिर वो कहते हैं कि मनु तो जेलर हैं और वो जेल के अंदर नहीं जा सकते।
अगली सुबह बिग बॉस की तरफ से सभी घरवालों को हैप्पी दिवाली की शुभकामनाएं मिलती हैं। मनवीर यहां लोकेश को समझाते हैं कि नवीन को अपनी गलती का एहसास है और उसने पलट कर जवाब भी नहीं दिया। इस पर लोकेश कहती हैं कि उसने गलती की है तो जवाब क्या देगा। लोकेश, मनु से बताती है कि दस दिनों में नवीन के दस रंग देखने को मिले हैं। मनु, लोकेश से कहते हैं सेल्ब्रिटी को कभी ऐसे घर पर लड़ते देखा है और गाली देते देखा है। वो कहते हैं कि वो समझदार बनने की कोशिश करते हैं। मनवीर ने नवीन को कहा कि उन्होंने बीबी लॉन्ड्री गेम अच्छे से खेला था। जेल के अंदरओमजी कहते हैं कि मोना के लिए उन्हें बाप वाली फीलिंग आती है। ओमजी, मोना को कहते हैं कि कुछ दिन पहले मनु ने मोना को काले दिल वाली कहा था। मोना जब ये बात मनु से पूछती है तो मनु उसे कहते हैं कि ये झूठ है।
Read Also:
बिग बॉस 10: स्वामी ओमजी ने अबतक बिग बॉस के घर में दिए हैं ये विवादित बयान

