‘बिग बॉस’ में इस हफ्ते की नॉमिनेश की घोषणा होती हैं। यहां सेलिब्रिटी, इंडिया वालों में से दो को नॉमिनेट कर सकते हैं। इसी तरह इंडिया वाले सेलिब्रिटी में से दो को नॉमिनेट कर सकते हैं। ये एक डायरेक्ट नॉमिनेशन प्रक्रिया है जिसमें उन्हें फोम की प्लेट को चेहरे पर लगाकर डायरेक्ट नॉमिनेट करना है। प्रक्रिया के शुरुआत में मनवीर, गौरव और रोहन को नॉमिनेट करते हैं। रोहन, मनु और मनवीर को नॉमिनेट करती हैं। नीतिभा, लोपा और मोना को नॉमिनेट करती हैं वहीं बानी, मनवीर और मनु को नॉमिनेट करते हैं। ओमजी, गौरव और बानी को नॉमिनेट करते हैं। लोपा यहां नीतिभा और मनवीर को नॉमिनेट करती हैं। आकांक्षा यहां राहुल और मोना को नॉमिनेट करती हैं। राहुल ओमजी और आकांक्षा को नॉमिनेट करते हैं। मनु यहां रोहन और गौरव को नॉमिनेट करते हैं। मोना आकांक्षा और नीतिभा को नॉमिनेट करती हैं। लोकेश, मोना और गौरव को नॉमिनेट करते हैं। गौरव, मनु और मनवीर को नॉमिनेट करते हैं। नवीन, रोहन और गौरव को नॉमिनेट करते हैं। करण यहां मनवीर और मनु को नॉमिनेट करते हैं।

bb-17-4

बिग बॉस फाईनल नॉमिनेशन बताते हैं जिनमें सेलिब्रिटी टीम से गौरव, मोना और रोहन हैं और इंडिया वालों की टीम से मनवीर, मनु, नीतिभा और आकांक्षा इस सप्ताह के नॉमिनेटेड  हैं। मनवीर यहां ओमजी से लड़ाई करते हैं कि उन्हें टीम का साथ देना चाहिए। वो बस बेटी प्रियंका को मिस करते रहते हैं। ओमजी उन्हें कहते हैं कि उन्हें अब अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहिए। वो कहते हैं कि अब उन्हें पब्लिक ही बचा सकती है।

Read Also:

‘बिग बॉस’ में सेलिब्रिटी ने मोना को इंडिया वालों से बच कर रहने को कहा