‘कलर्स टीवी’ के मशहूर धारावाहिक बिग बॉस के दसवें सीजन के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह टीवी सीरियल 16 अक्टूबर से रात 9 बजे चैनल पर प्रसारित होगा। यह तो वह जानकारी है जो ज्यादातर को पता है, लेकिन जिस बात को जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं वह है कि BIGG BOSS 10 के कंटेस्टेंट्स कौन होंगे। इस बार का बिग बॉस आम आदमी पर आधारित होगा, और इस परत को थोड़ा और खोलते हुए मेकर्स ने शो के कुछ प्रोमो ट्विटर पर रिलीज किए हैं। यह प्रोमो हमें कुछ बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बारे में तो आइडिया देते ही हैं। पहला प्रोमो एक कश्मीर की युवती है जो एक स्वप्नदृष्टा और आस्तिक होने का दावा करती है। प्रोमो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट् को इस युवती से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

इसके बाद अगले प्रोमो में दिखाया गया है कि एक स्वामीजी भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बिलकुल देसी आदमी जो कि बाइक और ट्रैक्टर पर नजर आता है भी शो में होगा। इस बार का बिग बॉस कैसा होगा इसको लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन जो बात प्रोमो को देख कर कही जा सकती है वह यह कि सेलेब्स के लिए इन लोगों के साथ रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जहां तक शो के पहले एपिसोड की बात है तो इसमें गेस्ट के तौर पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं।

READ ALSO: धोनी की बायोपिक में यंग धोनी की भूमिका निभाने वाले बच्चे से मिले महेंद्र सिंह धोनी

https://twitter.com/rajcheerfull/status/784764358068989952?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/rajcheerfull/status/784765289317752832?ref_src=twsrc%5Etfw

https://twitter.com/rajcheerfull/status/784766929693241344?ref_src=twsrc%5Etfw