टीवी का मेगा रियलिटी शो बिग बॉस शुरुआत से ही अजब गजब चीजों का सेंटर रहा है। यहां दिए जाने वाले टास्क के दौरान ऐसे-ऐसे काम हो जाते हैं कि खबर बन जाते हैं। अब 21 अक्टूबर वाले एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ कि अपने झगड़ों की वजह से फेमस हुई प्रियंका एक और वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इंडिया वालों ने घर के कुछ रूल्स तोड़े थे इसके बाद बिगबॉस ने सेलेब कंटेस्टेंट्स को एक टास्क बताया जिसकी पूरा कर वह घर के मालिक बन सकते थे। इस टास्क के लिए वीजे बानी, गौरव चोपड़ा, प्रियंका जग्गा और नवीन नॉमिनेट हुए थे। लेकिन किसी टास्क की शुरुआत के कुछ देर बाद ही वीजे बानी और नवीन ने गिवअप कर दिया था।
दरअसल इस टास्क के लिए नॉमिनेटेड सदस्यों को एक घोड़े पर बैठ कर पानी पीना था। एक तरफ जहां बानी और नवीन ने गिवअप कर दिया था। वहीं गौरव और प्रियंका टास्क में बने रहे। काफी देर बैठने के बाद प्रियंका को टॉयलेट आई। टास्क के दौरान उठने से मना किया गया था। लेकिन उन्हें टॉयलेट भी जाना था। ऐसे में उन्होंने खुद को रोकने की जगह कपड़ो में टॉयलेट करना बेहतर समझा और कपड़ों में ही टॉयलेट कर दी। इसके कुछ देर बाद गौरव को टॉयलेट आई वो टॉयलेट की तरफ भाग गए। गौरव के उठते ही प्रियंका इस टास्क की विनर बन गईं। क्योंकि उन्होंने आखिर तक घोड़े को नहीं छोड़ा था।
बॉक्स-ऑफिस पर दंगल मचाने के लिए तैयार है आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’
Read Also:बिग बॉस 10: प्रियंका की मां को बताया बीड़ी फैक्ट्री में काम करने वाली, शुरू हुई बहस